{"_id":"6aa405d4d83e8adf1e0f7ef1","slug":"video-video-jhauu-braya-ka-garamanae-ka-le-parashasana-calega-nava-2026-09-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: झाऊ बेरिया के ग्रामीणों के लिए प्रशासन चलाएगा नाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: झाऊ बेरिया के ग्रामीणों के लिए प्रशासन चलाएगा नाव
रहीमाबाद के झाऊ बेरिया गांव के बेहता नाले उफनाने के कारण ग्रामीणों के निकलने की समस्या को देखते हुए प्रशासन ने नाव की व्यवस्था कराई है। शुक्रवार को तहसीलदार कुमकुम मिश्रा और इंस्पेक्टर अरुण कुमार ने मौके पर पहुंच कर निरक्षण करते हुए लोगों से संवाद करते बेवजह न निकलने की अपील की। ग्रामीणों ने बताया कि उक्त गांव का एक मात्र यही रास्ता है। पुलिया के ऊपर से उफनाकर बह रहा है। जिससे जरूरत के सामान लेने और स्कूल जाने में बच्चों की जान का खतरा बना हुआ है। इस संबंध में एसडीएम अपराजिता आर्यन ने बताया कि स्थित देखते हुए शनिवार सुबह से नाव चलाई जाएगी।
तैरने वाले लोग करा रहे निकासी
ग्रामीण चंद्र पाल ने बताया कि जो ग्रामीण तैराकी जानते हैं वह लोग रात दस बजे तक बारी बारी से मदद के रूप तैनात रहते है। 2023 में करन (11) की तेज़ बहाव के कारण बहने से डूबकर मौत हो गई थी। प्रशासन की तरफ से अभी तक सिर्फ आश्वासन ही मिला है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।