फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Akhilesh Yadav advises BJP cabinet minister; says Sanjay Nishad should quit the government instead of stag

यूपी: अखिलेश यादव की भाजपा कैबिनेट मंत्री को नसीहत, बोले- धरने पर नहीं, सरकार से बाहर निकलें संजय निषाद

Fri, 11 Sep 2026 08:22 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Fri, 11 Sep 2026 08:22 PM IST
सार

अखिलेश यादव ने विनोद साहनी हत्याकांड को लेकर भाजपा सरकार और सहयोगी मंत्री संजय निषाद पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मंत्री को धरने पर बैठने के बजाय सरकार से बाहर निकलने की धमकी देनी चाहिए। अखिलेश ने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए भाजपा पर अपराध, पुलिस व्यवस्था और पीडीए को लेकर गंभीर आरोप लगाए।

विज्ञापन
UP: Akhilesh Yadav advises BJP cabinet minister; says Sanjay Nishad should quit the government instead of stag
अखिलेश की संजय को नसीहत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विनोद साहनी हत्याकांड पर कहा कि हालात यह है कि मंत्री को धरने पर बैठना पड़ रहा है। सहयोगी दल के मंत्री को धरने पर नहीं बैठना चाहिए, सरकार को डराना चाहिए। अगर भाजपा के सहयोगी दल के मंत्री आज सरकार से बाहर जाने की धमकी दे दें तो हर बात मान ली जाएगी। यहां बता दें कि इस मामले में न्याय की मांग करते हुए कैबिनेट मंत्री संजय निषाद बृहस्पतिवार को केजीएमयू में धरने पर बैठे थे।

विज्ञापन


 

'भाजपा मे निषाद समाज को मिलेगा सिर्फ विषाद'

सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा में निषाद को विषाद के सिवा कुछ नहीं मिलेगा। भाजपा का राज सत्ता सजातीयों के दंभ, घमंड व अहंकार का आपराधिक त्रिगुट है। इनके निशाने पर पीडीए है। उत्तर प्रदेश में अपराध और अराजकता चरम पर है। गोंडा में सपा से जुड़े हुए बर्तन व्यापारी विनोद कुमार साहनी की हत्या की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच हो। पीडीए समाज को मिलजुलकर अपनी लड़ाई खुद लड़नी पड़ेगी।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने अपने कुकर्मों में संलिप्त होने के लिए पुलिस को बाध्य करके केवल पुलिस की शक्ति और प्रभाव को ही कम नहीं किया है, बल्कि झूठे मुकदमों और एनकाउंटर का हिस्सा बनाकर हर तरह से पुलिस को भ्रष्ट भी कर दिया है। 

जो लोग समझते हैं कि सत्ता के साथ रहकर उनकी इज्जत और रुतबा बढ़ता है, वो भी अब समझ गए हैं कि भाजपा में दिखावे का पद तो मिल सकता है, पर सम्मान नहीं। भाजपा के वर्चस्ववादी अपने प्रभुत्व को बनाए रखने के लिए किसी की हत्या भी कर सकते है। किसी को भी जमीन पर बैठने को मजबूर कर सकते हैं। भाजपा सरकार में पीड़ा बढ़ रही है, इसीलिए पीडीए बढ़ रहा है और पीडीए की एकता भी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed