{"_id":"6a42790c7dd657c705056ebc","slug":"video-video-eka-vajapaya-bl-2027-ma-enadae-ka-satha-majabta-sa-canava-lugdhaga-rashhataraya-lka-maraca-2026-06-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: ए.के. वाजपेयी बोले- 2027 में एनडीए के साथ मजबूती से चुनाव लड़ेगा राष्ट्रीय लोक मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: ए.के. वाजपेयी बोले- 2027 में एनडीए के साथ मजबूती से चुनाव लड़ेगा राष्ट्रीय लोक मोर्चा
राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के साथ पूरी मजबूती से चुनावी मैदान में उतरेगा। पार्टी के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता ए.के. वाजपेयी ने सोमवार को उत्तर प्रदेश मीडिया क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता में यह घोषणा की।
उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा उत्तर प्रदेश का व्यापक दौरा कर संगठन को मजबूत करेंगे और एनडीए की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाएंगे। वाजपेयी ने कहा कि बिहार और पश्चिम बंगाल की तरह उत्तर प्रदेश में भी एनडीए के साथ मिलकर मजबूत सरकार बनाने का लक्ष्य है।
प्रेसवार्ता में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पृथ्वीराज यादव ने कहा कि राष्ट्रीय लोक मोर्चा गठबंधन धर्म का पूरी निष्ठा से पालन करेगा। शीर्ष नेतृत्व द्वारा जो भी जिम्मेदारी या सीटें दी जाएंगी, पार्टी उनका पूरी प्रतिबद्धता के साथ निर्वहन करेगी।
प्रदेश अध्यक्ष रामकुमार राणा ने संगठन विस्तार की घोषणा करते हुए अरुण चौधरी और अंकित यादव को प्रदेश उपाध्यक्ष, हरेन्द्र सिंह को प्रदेश सचिव तथा अजय कुमार सिंह को पश्चिम उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड में संगठन तेजी से मजबूत हो रहा है और कार्यकर्ता 2027 के चुनाव की तैयारियों में जुटे हैं।
प्रेसवार्ता में पार्टी नेताओं ने कहा कि उनकी प्राथमिकता केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना है। इस दौरान प्रदेशभर से आए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने 2027 के विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत सुनिश्चित करने का संकल्प भी लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।