{"_id":"69981ca9067005ab4b024e0a","slug":"video-video-bjalkaramaya-para-hamal-kararavaii-na-hana-sa-bhaugdhaka-karamacara-vakasanagara-thana-para-kaya-paratharashana-2026-02-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बिजली कर्मियों पर हमला, कार्रवाई न होने से भड़के कर्मचारी, विकासनगर थाने पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बिजली कर्मियों पर हमला, कार्रवाई न होने से भड़के कर्मचारी, विकासनगर थाने पर किया प्रदर्शन
बिजलीकर्मियों के साथ मारपीट और कार्यालय के रजिस्टर फाड़े जाने के मामले में कार्रवाई न होने से नाराज कर्मचारियों ने शुक्रवार को विकासनगर थाना पर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने पहले विकास नगर उपकेंद्र पर एकत्र होकर धरना दिया और उसके बाद थाने पहुंचकर जोरदार नारेबाजी की।
कर्मचारियों का आरोप है कि एक महिला उपभोक्ता ने अपने साथी युवक के साथ उपकेंद्र पर पहुंचकर न केवल कर्मचारियों के साथ अभद्रता और मारपीट की, बल्कि कार्यालय में रखे महत्वपूर्ण रजिस्टर भी फाड़ दिए। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई थी, लेकिन पुलिस एफआईआर दर्ज कर शांत बैठ गई। पुलिस ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने कहा कि विभागीय अधिकारियों और पुलिस की निष्क्रियता से कर्मचारियों में रोष है। उनका कहना है कि यदि जल्द ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। कर्मचारियों ने दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।