{"_id":"6ab68cb349e855842804e679","slug":"video-video-bharata-sakautasa-eva-gaidasa-na-aayajata-ka-parathhanacaraya-karayashal-samamana-samaraha-ma-jata-shakashhaka-2026-09-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: भारत स्काउट्स एवं गाइड्स ने आयोजित की प्रधानाचार्य कार्यशाला, सम्मान समारोह में जुटे शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: भारत स्काउट्स एवं गाइड्स ने आयोजित की प्रधानाचार्य कार्यशाला, सम्मान समारोह में जुटे शिक्षक
भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, उत्तर प्रदेश की ओर से लखनऊ पब्लिक कॉलेज, ए-ब्लॉक, राजाजीपुरम के आतिथ्य में एस.पी. लाइसियम ऑडिटोरियम में प्रधानाचार्य कार्यशाला एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
जिला मुख्य आयुक्त जे.पी. मिश्रा ने स्वागत भाषण के माध्यम से सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का अभिनंदन किया। इस दौरान विद्यार्थियों की ओर से प्रस्तुत मनमोहक नृत्य ने समारोह में सांस्कृतिक रंग भर दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. महेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार एवं राज्य अध्यक्ष, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स का शिशु-तरु भेंट कर तथा पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में स्काउटिंग एवं गाइडिंग के माध्यम से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास और अनुशासन को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभागियों और संबंधित लोगों का सम्मान भी किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।