फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mumbai trains to run on altered routes starting October 14.

Lucknow News: 14 अक्तूबर से बदले रूट से चलेंगी मुंबई की ट्रेनें

Sat, 26 Sep 2026 12:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Mumbai trains to run on altered routes starting October 14.
लखनऊ। मध्य रेलवे के कल्याण-इगतपुरी रेलखंड के कसारा स्टेशन पर तीसरी लाइन के काम के कारण अक्तूबर में ट्रैफिक व पावर ब्लॉक लिया जाएगा। इस कारण 14 अक्तूबर से लखनऊ से मुंबई आने-जाने वाली ट्रेनों के रूट में बदलाव किया जाएगा।
विज्ञापन

गोमतीनगर से मुंबई जाने वाली 12533 पुष्पक एक्सप्रेस 16 अक्तूबर को जलगांव-नंदुरबार-वसई रोड-ठाणे होकर मुंबई पहुंचेगी। 22121 एलटीटी-लखनऊ एक्सप्रेस 17 अक्तूबर को, 12598 मुंबई-गोरखपुर एक्सप्रेस 14 अक्तूबर को कल्याण-कर्जत-पुणे-मनमाड के रास्ते चलेंगी। 15018 गोरखपुर-एलटीटी एक्सप्रेस और 22537 गोरखपुर-एलटीटी एक्सप्रेस 16 अक्तूबर को जलगांव-नंदुरबार-वसई रोड-ठाणे के रास्ते, 15066 पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस 17 अक्तूबर को ठाणे-वसई रोड-नंदुरबार-जलगांव के रास्ते, 12107 एलटीटी-सीतापुर एक्सप्रेस 17 को कल्याण-कर्जत-पुणे-मनमाड के रास्ते और 11071 एलटीटी-बलिया एक्सप्रेस व 12546 एलटीटी रक्सौल एक्सप्रेस भी इसी मार्ग से चलेंगी। उधर, ट्रेन 12167 बनारस सुपरफास्ट, 12141 पाटलिपुत्र एक्सप्रेस, 11057 अमृतसर एक्सप्रेस, 22177 वाराणसी एक्सप्रेस, 22538 गोरखपुर एक्सप्रेस, 13202 राजेंद्रनगर एक्सप्रेस आदि ट्रेनों के टाइमिंग में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed