{"_id":"6aad17e22a0d222e660f7683","slug":"video-video-akhalsha-yathava-sa-mal-lkathal-athhayakashha-sanal-saha-2027-canava-samata-kaii-mathatha-para-caraca-2026-09-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: अखिलेश यादव से मिले लोकदल अध्यक्ष सुनील सिंह, 2027 चुनाव समेत कई मुद्दों पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: अखिलेश यादव से मिले लोकदल अध्यक्ष सुनील सिंह, 2027 चुनाव समेत कई मुद्दों पर चर्चा
लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच आगामी 2027 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई। इससे पहले भी दोनों नेताओं की मुलाकात में किसानों, युवाओं और आम जनता से जुड़े मुद्दों पर बातचीत की जानकारी सामने आई है।
मुलाकात के दौरान किसान, गरीब, महंगाई और रोजगार समेत प्रदेश की राजनीतिक परिस्थितियों पर विचार-विमर्श किया गया। चौधरी सुनील सिंह ने कहा कि किसानों और युवाओं से जुड़े मुद्दे महत्वपूर्ण हैं। वहीं, आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक संवाद आगे भी जारी रहने के संकेत दिए गए हैं।
दोनों नेताओं की मुलाकात ऐसे समय हुई है, जब उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों की गतिविधियां तेज हो रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।