{"_id":"68c4313ce050807f3002a28d","slug":"video-saibra-karaima-karana-val-chhaha-jalsaja-garafatara-26-lkha-nakatha-130-karaugdha-ka-karapata-karasa-bramatha-2025-09-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"साइबर क्राइम करने वाले छह जालसाज गिरफ्तार, 26 लाख नकद... 1.30 करोड़ की क्रिप्टो करेंसी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइबर क्राइम करने वाले छह जालसाज गिरफ्तार, 26 लाख नकद... 1.30 करोड़ की क्रिप्टो करेंसी बरामद
राजधानी लखनऊ में अलग-अलग तरह से लोगों से साइबर क्राइम की घटनाओं को अंजाम देने वाले छह जालसाजों को बीबीडी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 26 लाख रुपये नकद और 1.30 करोड़ रुपये कीमत की क्रिप्टो करेंसी के अलावा अन्य सामान मिला है। आरोपी सीधे-साधे लोगों के खाते का प्रयोग ठगी की रकम मांगने में करते थे। अब तक जांच में पता चला है कि आरोपी 14.80 करोड़ रुपये अलग-अलग म्यूल खातों में मंगवा चुके हैं।
डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर किसान पथ स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना के एक मकान से छह युवकों बहराइच कोतवाली देहात शेखदहिर निवासी मुशीर अहमद, अनवर अहमद, बहराइच नाजिरपुरा निवासी अरशद अली, बाराबंकी जैतपुर निवासी रिंकू और पीजीआई वृंदावन कॉलोनी निवासी अर्जुन भार्गव को गिरफ्तार किया।
आरोपियों के पास से 26 लाख रुपये, 1.30 करोड़ रुपये कीमत की क्रिप्टो करेंसी, 16 चेकबुक, 15 डेबिट कार्ड, 2 आधार कार्ड, एक निर्वाचन कार्ड, 9 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप और एक बाइक बरामद की गई है। जालसाजों को पकड़ने वाली पुलिस टीम को डीसीपी ने 25 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।