Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Lucknow News
›
VIDEO: चिनहट के एक गेस्ट हाउस में युवक-युवती ने की खुदकुशी, मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी, पुलिस उपायुक्त ने दिया बयान
{"_id":"6aa1a06680a82d6d1d084f0e","slug":"video-video-canahata-ka-eka-gasata-hausa-ma-yavaka-yavata-na-ka-khathakasha-maka-para-majatha-palsakarama-palsa-upayakata-na-thaya-byana-2026-09-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: चिनहट के एक गेस्ट हाउस में युवक-युवती ने की खुदकुशी, मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी, पुलिस उपायुक्त ने दिया बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: चिनहट के एक गेस्ट हाउस में युवक-युवती ने की खुदकुशी, मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी, पुलिस उपायुक्त ने दिया बयान
राजधानी लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र स्थित रेड बिल्डिंग गेस्ट हाउस के कमरे में युवक और युवती के फंदे से लटके शव मिलने से हड़कंप मच गया। दोनों ने कमरे में पंखे के हुक से दुपट्टे के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लोहिया अस्पताल भेज दिया।
पुलिस के मुताबिक, धावा निवासी गेस्ट हाउस संचालक राकेश यादव ने दूरभाष के माध्यम से सूचना दी कि गेस्ट हाउस के कमरा नंबर 101 में ठहरे युवक-युवती ने आत्महत्या कर ली है। सूचना पर उपनिरीक्षक धनंजय सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
जांच में सामने आया कि कमरे में अमित कुमार (22) पुत्र ओम प्रकाश निवासी अरवलपुरब, हरपालपुर, हरदोई और नरगिस (19) पुत्री उस्मान निवासी पालिया पंचशाला, हरदोई 23 अगस्त से ठहरे हुए थे। दोनों के शव कमरे में पंखे के हुक से दुपट्टे के सहारे लटके मिले।
पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर शवों को कब्जे में लेकर लोहिया अस्पताल भेज दिया। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है। मौके पर अतिरिक्त निरीक्षक अमित कुमार पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। मामले में पुलिस उपायुक्त पूर्वी डॉ0 दीक्षा शर्मा बयान दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।