{"_id":"6a8bd01edbe16457aa0de412","slug":"video-lkhanauu-ma-karasa-rada-para-athhara-davaidara-bna-raha-hathasa-ka-sabb-2026-08-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में कुर्सी रोड पर अधूरा डिवाइडर बन रहा हादसों का सबब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में कुर्सी रोड पर अधूरा डिवाइडर बन रहा हादसों का सबब
लखनऊ में लाला लाजपत राय वार्ड के अंतर्गत कुर्सी रोड पर पीडब्ल्यूडी की ओर से कराया जा रहा डिवाइडर निर्माण लंबे समय से महावीर स्कूल के पास रुका हुआ है। डिवाइडर के सामने संकेतक और रेडियम नहीं लगाए जाने से रात में वाहन चालकों को इसकी जानकारी नहीं हो पाती। इसके चलते आए दिन वाहन डिवाइडर से टकरा रहे हैं और लोग चोटिल हो रहे हैं।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, डिवाइडर निर्माण के दौरान उदय मोंटेसरी एन-1 मोड़ की ओर जाने के लिए कट देने की मांग की गई थी। इसको लेकर स्थानीय लोगों ने वहां काम भी रुकवा दिया था। हालांकि, अब तक विभाग की ओर से लोगों की मांग पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है और निर्माण कार्य भी दोबारा शुरू नहीं हो सका है।
स्थानीय निवासी शैलेंद्र लोधी ने लोनिवि अधिकारियों से जल्द निर्णय लेकर रुका हुआ कार्य शुरू कराने की मांग की है। उनका कहना है कि डिवाइडर पर सुरक्षा संकेतक और रेडियम नहीं होने से लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार विभागीय अधिकारी समस्या के समाधान को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।