{"_id":"6aae8111f6c5181f2a0d62f7","slug":"video-lkhanauu-ka-sashata-galfa-sata-ka-rashana-karaga-26-bjalghara-2026-09-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखनऊ की सुशांत गोल्फ सिटी को रोशन करेंगे 26 बिजलीघर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ की सुशांत गोल्फ सिटी को रोशन करेंगे 26 बिजलीघर
राजधानी लखनऊ स्थित अंसल एपीआई की हाईटेक टाउनशिप सुशांत गोल्फ सिटी को 26 बिजलीघर रोशन करेंगे। इनमें 400/220 और 220/33 केवी का एक-एक और 33/11 के 24 बिजलीघर बनाए जाएंगे। टाउनशिप के अंदर 400/220 केवी के बिजलीघर का निर्माण पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन करेगा। इसके लिए एलडीए निशुल्क जमीन देगा। पावर कॉर्पोरेशन की ओर से ऊर्जा विभाग को पत्र भेजा गया है।
यूपी सरकार की कैबिनेट ने एलडीए को सुशांत गोल्फ सिटी के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इसके बाद पावर कॉर्पोरेशन ने टाउनशिप को रोशन करने का खाका तैयार करके शासन को भेजा है। कॉर्पोरेशन के सूत्रों ने बताया एलडीए को टाउनशिप का अधिग्रहण करने से पहले सिंगल पॉइंट कनेक्शन के बिजली बिल मद में बकाया रकम का सबसे पहले भुगतान करना होगा। इसके बाद ही बिजली नेटवर्क विकसित करने की प्रक्रिया बढ़ सकेगी।
इस नेटवर्क के तहत 220/33 केवी का बिजलीघर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन को बनाना होगा। हालांकि, एलडीए को विकास शुल्क चुकाना पड़ेगा। टाउनशिप के व्यावसायिक और घरेलू उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति करने के लिए एलडीए को अपने खर्च पर 24 जगह अलग-अलग 33/11 केवी के बिजलीघर बनाने पड़ेंगे।
टाउनशिप में 400 केवीए का ट्रांसमिशन उपकेंद्र बनाने का प्रावधान था। हालांकि, इसका उल्लंघन किया गया। अब एलडीए को टाउनशिप के अंदर ही 400/220 केवी ट्रांसमिशन बिजलीघर बनाने के लिए निशुल्क जमीन देनी होगी। ट्रांसमिशन इकाई बनाने पर 400 करोड़ रुपये तक खर्च का अनुमान है।
सुशांत गोल्फ सिटी में अभी अंसल के नाम से सिंगल पॉइंट बिजली कनेक्शन है। इसके जरिये उपभोक्ताओं को प्रीपेड मीटर से कनेक्शन दिए गए हैं। रिचार्ज करने का जिम्मा भी अंसल की कंपनी के पास है। जब एलडीए अधिग्रहण कर लेगा तो पावर कॉर्पोरेशन की वर्तमान व्यवस्था लागू होगी। इसके तहत आवेदक जिस पॉइंट पर कनेक्शन मांगेगा उसी पर देना पड़ेगा। व्यवस्था बदलने के लिए विद्युत नियामक आयोग की ओर से आदेश किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।