{"_id":"6b051fc5994b8fc56c0a5d08","slug":"video-factory-producing-banned-oxytocin-busted-in-lucknow-two-accused-caught-on-spot-2026-11-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में प्रतिबंधित ऑक्सीटोसिन की फैक्टरी का भंडाफोड़, मौके से दो आरोपी; करोड़ों का माल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में प्रतिबंधित ऑक्सीटोसिन की फैक्टरी का भंडाफोड़, मौके से दो आरोपी; करोड़ों का माल बरामद
राजधानी लखनऊ के दुबग्गा इलाके में प्रतिबंधित ऑक्सीटोसिन के अवैध निर्माण और कारोबार का बड़ा खुलासा हुआ है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) और स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की संयुक्त टीम ने सोमवार देर रात छापेमारी कर नकली ऑक्सीटोसिन बनाने वाली अवैध फैक्टरी का भंडाफोड़ किया। मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। टीम ने करीब 2.05 करोड़ रुपये कीमत का ऑक्सीटोसिन, तैयार लिक्विड, एम्पुल, बोतलें और निर्माण में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद की है।
एसीपी शकील अहमद के अनुसार, छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित ऑक्सीटोसिन का तैयार माल और उसे बनाने का पूरा इंतजाम मिला। बरामदगी में 200 एमएल की 3,700 बोतलें, दो एमएल के 1,77,800 एम्पुल और 35 लीटर लिक्विड ऑक्सीटोसिन शामिल हैं। इसके अलावा आठ हजार खाली बोतलें, 48 हजार एल्युमिनियम ढक्कन, पांच हजार रबर कैप और सीलिंग मशीनें भी बरामद की गईं।
एसीपी ने बताया कि जांच के दौरान फैक्टरी में ऑक्सीटोसिन तैयार करने के लिए इस्तेमाल की जा रही संदिग्ध सामग्री भी मिली। मौके से फिनायल के 12 केन, 36 किलोग्राम नमक और संदिग्ध पाउडर बरामद हुआ। आशंका है कि इन सामग्रियों को मिलाकर प्रतिबंधित ऑक्सीटोसिन के नाम पर घोल तैयार किया जा रहा था। बड़ी संख्या में खाली बोतलों, ढक्कनों और कैप की बरामदगी से बड़े पैमाने पर इसकी पैकिंग और आपूर्ति किए जाने की आशंका है।
एफएसडीए और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बरामद सामग्री की कीमत करीब 2.05 करोड़ रुपये आंकी गई है। अधिकारियों की ओर से अब इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों, निर्माण के स्रोत और तैयार माल की सप्लाई कहां-कहां की जा रही थी, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
प्रतिबंधित ऑक्सीटोसिन के अवैध निर्माण और बिक्री का यह मामला जनस्वास्थ्य से जुड़ा गंभीर मामला है। एफएसडीए और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई के बाद इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की तैयारी है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।