यूपी: कांग्रेस-सपा नेताओं के बीच सीटों को लेकर रार, इकरा बोलीं- एक व्यक्ति की वजह से नहीं टूटेगा गठबंधन
सपा-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस की तरफ से लगातार यह बात कही जा रही है कि उनकी अनदेखी हुई है।
लाइव अपडेट
सपा सासंद बोलीं- हम विधायकों की सीटों में कंप्रोमाइज नहीं करेंगे
राजेंद्र पाल गौतम बोले- फिर से होगी बातचीत
सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन के सवाल पर कांग्रेस प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने कहा, "अभी संविधान दिवस का आयोजन है, उत्सव का माहौल है। इसको मनाने दीजिए। इसके बाद दोनों पक्ष की बातचीत फिर शुरू होगी। एक अच्छे निर्णय पर हम पहुंचने की नियत रखते हैं लेकिन नियत को दोनों तरफ से साफ रखना होगा। दोनों को एक दूसरे की भावनों की कद्र करनी होगी, दोनों को संयमित भाषा का इस्तेमाल करना होगा, दोनों को एक-दूसरे की रूचि का बचाव करना होगा और दोनों एक विचार के साथ साफ मन से अच्छी भावना से एकजुट होकर काम करेंगे तो निश्चित तौर पर उत्तर प्रदेश के अंदर इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी।" दोनों पार्टियों की बैठक के सवाल पर उन्होंने कहा, "अभी कोई बैठक नहीं है।"#WATCH लखनऊ, उत्तर प्रदेश। सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन के सवाल पर कांग्रेस प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने कहा, "अभी संविधान दिवस का आयोजन है, उत्सव का माहौल है। इसको मनाने दीजिए। इसके बाद दोनों पक्ष की बातचीत फिर शुरू होगी। एक अच्छे निर्णय पर हम पहुंचने की नियत रखते हैं लेकिन नियत को दोनों तरफ से साफ रखना होगा। दोनों को एक दूसरे की भावनों की कद्र करनी होगी, दोनों को संयमित भाषा का इस्तेमाल करना होगा, दोनों को एक-दूसरे की रूचि का बचाव करना होगा और दोनों एक विचार के साथ साफ मन से अच्छी भावना से एकजुट होकर काम करेंगे तो निश्चित तौर पर उत्तर प्रदेश के अंदर इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी।"
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 26, 2026
दोनों पार्टियों की बैठक के सवाल पर उन्होंने कहा, "अभी कोई बैठक नहीं है।"
आजम खां ने कहा- ये बड़े लोगों का फैसला है, उन्हीं को करने दीजिए
कांग्रेस सांसद के.एल. शर्मा बोले- किसी को बड़ी बात नहीं करनी चाहिए
#WATCH | लखनऊ, उत्तर प्रदेश | कांग्रेस सांसद के.एल. शर्मा ने सपा-कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर सपा सांसद इकरा हसन के बयान पर कहा, "किसी को भी इसमें बड़ी बात नहीं करनी चाहिए। ये समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व तय करेगा। हमें या उन्हें कोई अधिकार नहीं। जो भी अधिकृत लोग हैं, उनका बयान लीजिए। केवल उन्हीं की बातें मानी जाएंगी।"
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 26, 2026
राहुल-प्रियंका ने ओढ़ रखी है चुप्पी
'हम कोई भीख मांग रहे हैं क्या?'
सहारनपुर की दो सीटों पर भी सपा प्रत्याशी घोषित
पांच सीटों पर समझौता नहीं करेगी सपा : इकरा
कांग्रेस से पूछकर नहीं देंगे मेहनती नेताओं को टिकट
