{"_id":"6aa90f80337b1253040d6e4e","slug":"video-30-sal-akal-kata-ab-cahae-satha-84-sal-ka-karaugdhapata-nana-ka-thalhana-ka-talsha-90-bjaraga-ka-cahae-hamasafara-2026-09-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"'30 साल अकेले काटे अब चाहिए साथ', 84 साल के करोड़पति नाना को दुल्हन की तलाश; 90 बुजुर्गों को चाहिए हमसफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'30 साल अकेले काटे अब चाहिए साथ', 84 साल के करोड़पति नाना को दुल्हन की तलाश; 90 बुजुर्गों को चाहिए हमसफर
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में करोड़ों की संपत्ति और दो मंजिला मकान होने के बावजूद 84 वर्षीय नाना को जिंदगी में एक साथी की कमी खल रही थी। कोविड के दौरान पत्नी का साथ छूटा तो बेटों ने भी किनारा कर लिया।
मध्य प्रदेश के विदिशा से नाना अपने नाती के साथ लखनऊ पहुंचे। मकसद था उम्र की दूसरी पारी के लिए हमसफर तलाशना। मौका था अनुबंध संस्था की ओर से पारा के एक बरातघर में आयोजित वरिष्ठ नागरिक जीवनसाथी परिचय सम्मेलन का।
सम्मेलन में 50 से 80 वर्ष की उम्र के 90 बुजुर्ग पहुंचे। इनमें 75 पुरुष और सिर्फ 15 महिलाएं थीं। तलाकशुदा, अविवाहित और जीवनसाथी खो चुके बुजुर्गों ने एक-दूसरे से मुलाकात की और अपनी जिंदगी के अनुभव साझा किए।
दिल्ली की 55 वर्षीय महिला पति की मौत के बाद करीब 30 साल से अकेली रह रही हैं। बेटे बड़े हुए तो अलग रहने लगे। अब जिंदगी की ढलती शाम में किसी ऐसे साथी की तलाश है जिसके साथ बैठकर दो बातें की जा सकें। वह दोस्त के साथ सम्मेलन में पहुंचीं और कई लोगों से मुलाकात की। बताया कि पास बैठकर कोई बात सुनने वाला हो तो जिंदगी आसान हो जाती है।
उन्नाव के 67 वर्षीय सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी को 42 हजार रुपये पेंशन मिलती है। बेटियों की शादी हो चुकी है। लखनऊ में मकान भी है लेकिन परिवार की उपेक्षा से अकेलापन भारी पड़ रहा है।
महिला ने बताया कि बूढ़े मां-बाप की सेवा में उम्र बीत गई। पिता ने कुछ संपत्ति उनके नाम की तो भाइयों ने दूरी बना ली। कुछ माह पहले गंभीर बीमारी हुई लेकिन हाल पूछने वाला कोई नहीं था। अस्पताल में अकेलेपन ने उन्हें साथी की जरूरत का एहसास कराया।
महिलाओं की कम संख्या पर संस्था पदाधिकारियों ने कहा कि सामाजिक सोच और बंदिशें उन्हें इस उम्र में दोबारा रिश्ता बनाने से रोकती हैं। अध्यक्ष नटूभाई पटेल, सचिव किन्नारी लखानी और अरिहंत राय जैन ने बताया कि लखनऊ में संस्था का यह पहला सम्मेलन था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।