Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Chandrashekhar-Owaisi duo disrupts SP's political arithmetic, BJP may benefit from split

यूपी: चंद्रशेखर-ओवैसी की जोड़ी से सपा के सियासी गणित में सेंध, भाजपा को मिल सकता है बंटवारे का फायदा

Fri, 13 Nov 2026 06:23 AM IST
रोहित मिश्र सूरज शुक्ला, अमर उजाला लखनऊ
सूरज शुक्ला, अमर उजाला लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 13 Nov 2026 06:23 AM IST
सार

UP elections: आजाद समाज पार्टी (आसपा) और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लमीन (एआईएमआईएम) के बीच हुए गठबंधन से सपा-कांग्रेस गठबंधन को नुकसान होने के कयास लगाए रहे हैं।
 

विज्ञापन
UP: Chandrashekhar-Owaisi duo disrupts SP's political arithmetic, BJP may benefit from split
ओवैसी और अखिलेश यादव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूपी के सियासी जमीन पर आजाद समाज पार्टी (आसपा) और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लमीन (एआईएमआईएम) के नए गठबंधन तैयार कर 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा के साथ ही सपा के लिए भी चुनौती खड़ी कर दी है। आसपा के अध्यक्ष चंद्रशेखर और एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन औवैसी की जोड़ी ने मुस्लिम और दलित मतदाताओं को एक नया राजनीतिक मंच ही नहीं बल्कि एक मजबूत विकल्प देने का भी संदेश दिया है। माना जा रहा है कि इस नई जोड़ी की वजह से भाजपा के समीकरण भी प्रभावित होंगे, लेकिन सबसे अधिक असर सपा के समीकरण पर पड़ सकता है।

विज्ञापन


वजह साफ है। प्रदेश में करीब 19 फीसदी मुस्लिम और 21 फीसदी दलित आबादी है। इन दोनों वर्गों का एक बड़ा हिस्सा अब तक भाजपा के खिलाफ सपा के साथ खड़ा होता रहा है। ऐसे में नए मोर्चे की सक्रियता विपक्ष के वोट बैंक में सेंध लगा सकती है और इसका सीधा फायदा भाजपा को मिल सकता है। दरअसल सपा की चुनावी रणनीति का एक बड़ा आधार मुस्लिम मतदाताओं का समर्थन और पिछड़े-दलित वर्गों के बीच पैठ बनाना रहा है। ओवैसी की एआईएमआईएम मुस्लिम मतदाताओं के बीच अपनी अलग राजनीतिक जमीन तलाशती रही है, जबकि चंद्रशेखर आजाद दलित राजनीति में अपनी पहचान मजबूत करने में जुटे हैं। दोनों के एक मंच पर आने से सपा के सामने दोहरी चुनौती होगी। उसे मुस्लिम मतदाताओं के बीच ओवैसी की चुनौती से निपटना होगा तो दलित वोटों के लिए चंद्रशेखर से मुकाबला करना होगा।
विज्ञापन


वोटों का बंटवारा भाजपा के लिए बन सकता है अवसर
इस गठबंधन की कामयाबी का सबसे बड़ा पैमाना यह होगा कि वह सपा के कितने वोट अपनी ओर खींच पाता है। अगर मुस्लिम मतदाताओं का एक हिस्सा ओवैसी और दलित मतदाताओं का एक हिस्सा चंद्रशेखर के साथ जाता है तो कई सीटों पर सपा की जीत की राह मुश्किल हो सकती है। खासकर उन सीटों पर जहां भाजपा और सपा के बीच मुकाबला बेहद करीबी रहता है। वहां कुछ हजार वोटों का अंतर भी नतीजा बदल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

कांग्रेस की मुश्किल भी बढ़ सकती है

UP: Chandrashekhar-Owaisi duo disrupts SP's political arithmetic, BJP may benefit from split
प्रियंका गांधी वाड्रा, अखिलेश यादव और ओवैसी - फोटो : X
इस नए समीकरण का असर कांग्रेस पर भी पड़ने की आशंका है। कांग्रेस भी मुस्लिम मतदाताओं के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रही है। ऐसे में ओवैसी की मौजूदगी उसके लिए भी चुनौती बन सकती है। हालांकि, सबसे बड़ा नुकसान सपा को होने की आशंका है, क्योंकि प्रदेश में भाजपा के मुकाबले मुख्य विपक्षी ताकत वही है।

कम नहीं हैं चुनौतियां
गठबंधन के सामने कुछ चुनौतियां भी हैं। मुस्लिम और दलित वर्ग के मतदाता एकसमान तरीके से मतदान नहीं करते। मुस्लिम मतदाता अक्सर भाजपा को हराने की संभावना वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता देते हैं, जबकि दलित मतदाताओं के बीच बसपा का अपना प्रभाव और राजनीतिक आधार है। नए गठबंधन को अपनी सीटों पर मजबूत उम्मीदवार उतारने और जमीनी संगठन खड़ा करने की चुनौती भी होगी।

खाता नहीं खोल पाए थे दोनों दल
2022 के विधानसभा चुनाव में ओवैसी की एआईएमआईएम ने 95 सीटों पर चुनाव लड़ा था। पार्टी को 0.49 फीसदी वोट (4.50 लाख) मिले थे, लेकिन एक भी सीट नहीं जीत सकी। वहीं चंद्रशेखर की आजाद समाज पार्टी ने 111 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे। उसे 1,19,564 वोट मिले थे। उनका भी कोई प्रत्याशी नहीं जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed