{"_id":"69a149e860e0ac3e6a0f536a","slug":"video-massive-fire-ravages-bandipora-market-dozens-of-shops-gutted-2026-02-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: श्रीनगर कॉटन फैक्टरी में लगी आग, आग पर काबू पाने में जुटी टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir: श्रीनगर कॉटन फैक्टरी में लगी आग, आग पर काबू पाने में जुटी टीमें
Nikita Gupta
Updated Fri, 27 Feb 2026 01:08 PM IST
Link Copied
बांदीपोरा जिले के मुख्य बाजार में सुबह-सुबह भीषण आग लगने से लगभग 14 दुकानें जलकर राख हो गईं। वहीं श्रीनगर में एक कॉटन प्रोसेसिंग फैक्टरी में आग लग गई। इससे फैक्टरी को भारी नुकसान पहुंचा है। दोनों ही घटनाओं ने स्थानीय कारोबारियों और निवासियों में दहशत पैदा कर दी। बांदीपोरा में आग एक तीन मंजिला व्यावसायिक परिसर में भड़की और दुकानों में तेजी से फैल गई। दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने सामान बचाने की भरपूर कोशिश की लेकिन आग की तीव्रता के कारण काफी नुकसान हो गया। दमकल विभाग ने कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। माैके पर अतिरिक्त फायर टेंडर तैनात कर दिए गए। शुरुआती अनुमान के मुताबिक करोड़ों रुपये मूल्य के सामान का नुकसान होने का अंदेशा है। राहत की बात यह है कि इस हादसे में झ़ुलझने से किसी की जान नहीं गई। दुकानदारों ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर मुआवजा देने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।