{"_id":"6b06cf1e97cc4a3de20157bd","slug":"video-outrage-in-bani-over-the-halting-of-a-bus-bound-for-delhi-2026-11-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"कठुआ: दिल्ली जाने वाली बस पर रोक से बनी में उबाल, सड़क पर उतरे लोग; सेवा बहाल करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कठुआ: दिल्ली जाने वाली बस पर रोक से बनी में उबाल, सड़क पर उतरे लोग; सेवा बहाल करने की मांग
Nikita Gupta
Updated Wed, 25 Nov 2026 05:35 PM IST
Link Copied
बनी से दिल्ली बस सेवा पर प्रशासन की ओर से लगाई गई अस्थायी रोक के विरोध में आज दोपहर आज बुधवार को स्थानीय लोगों द्वारा बनी में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने बस सेवा बहाल करने की मांग उठाई। वहीं, प्रशासन का कहना है कि बनी-बसोहली सड़क के संकरे और घुमावदार मोड़ों तथा बस के आकार को देखते हुए सड़क सुरक्षा के मद्देनजर रोक लगाई गई है। संबंधित सड़क एजेंसी से फीजिबिलिटी रिपोर्ट मांगी गई है।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि बनी जैसे दूरदराज और पहाड़ी क्षेत्र के लोगों के लिए दिल्ली तक सीधी बस सेवा काफी महत्वपूर्ण है। इसके बंद होने से यात्रियों और अन्य जरूरतमंद लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से मामले का समाधान निकालकर बस सेवा बहाल करने की अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।