{"_id":"6b0abf3dc50a737839015e89","slug":"video-80-year-wait-nears-its-end-as-road-construction-to-khadar-kilore-village-begins-2026-11-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"कठुआ: 80 साल का इंतजार खत्म होने की उम्मीद, खदर-किलोरे गांव तक सड़क निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कठुआ: 80 साल का इंतजार खत्म होने की उम्मीद, खदर-किलोरे गांव तक सड़क निर्माण शुरू
Nikita Gupta
Updated Sat, 28 Nov 2026 05:17 PM IST
Link Copied
विधानसभा क्षेत्र बनी के दूरदराज गांव खदर -किलोरे के लोगों के लिए लंबे इंतजार के बाद सड़क सुविधा का सपना साकार होने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। करीब 80 वर्षों के इंतजार के बाद गांव तक सड़क पहुंचने की उम्मीद के बीच विधायक बनी डॉ. रामेश्वर सिंह ने सड़क निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया।
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत करीब 40 करोड़ रुपये की लागत से 16 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया जाएगा। इस सड़क के बनने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। साथ ही ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य आवश्यक सुविधाओं तक पहुंचने में आसानी होगी।
इस अवसर पर गांववासियों ने विधायक डॉ. रामेश्वर सिंह का ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एकत्रित हुए और पारंपरिक तरीके से उनका अभिनंदन किया। सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर ग्रामीणों ने खुशी जाहिर करते हुए इसे गांव के विकास और बेहतर कनेक्टिविटी की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
लंबे समय से सड़क सुविधा की प्रतीक्षा कर रहे ग्रामीणों के लिए 16 किलोमीटर लंबी इस सड़क परियोजना का शुभारंभ एक नई उम्मीद लेकर आया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।