Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Una News
›
Vivek Sharma says nepotism will not prevail in BPL selection this time; eligible families will receive direct benefits.
{"_id":"6aa3dba419ab3227bd02c03b","slug":"video-vivek-sharma-says-nepotism-will-not-prevail-in-bpl-selection-this-time-eligible-families-will-receive-direct-benefits-2026-09-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: विवेक शर्मा बोले- बीपीएल चयन में इस बार नहीं चलेगा भाई-भतीजावाद, पात्र परिवारों को मिलेगा सीधा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: विवेक शर्मा बोले- बीपीएल चयन में इस बार नहीं चलेगा भाई-भतीजावाद, पात्र परिवारों को मिलेगा सीधा लाभ
कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले परिवारों के चयन उन्हें सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विधायक विवेक शर्मा ने कुटलैहड़ क्षेत्र की पंचायत चंगर हिंडोला सहित कुटलैहड़ क्षेत्र की दस पंचायतों का दौरा किया। इस दौरान विधायक विवेक शर्मा सहित प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पंचायतों में पहुंचे और बीपीएल परिवारों तथा स्थानीय लोगों से सीधा संवाद करते हुए चयन प्रक्रिया से संबंधित जानकारी साझा की। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले परिवारों के उत्थान के लिए पूरी तरह कृत संकल्प है। सरकार का उद्देश्य केवल बीपीएल सूची तैयार करना नहीं, बल्कि वास्तव में जरूरतमंद और पात्र परिवारों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि इस बार बीपीएल चयन प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बरती जा रही है और पात्रता के आधार पर ही परिवारों का चयन किया जाएगा। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि बीपीएल चयन में किसी प्रकार का भाई-भतीजावाद या राजनीतिक हस्तक्षेप नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो परिवार वास्तव में सरकार की सहायता के पात्र हैं, उन्हें किसी सिफारिश की आवश्यकता नहीं होगी। प्रशासन द्वारा घर-घर जाकर पात्रता की जानकारी जुटाई जा रही है और प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए लोगों से सीधे संवाद किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बीपीएल सूची में पात्र परिवारों को शामिल करने का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सरकार की योजनाओं का लाभ सही व्यक्ति तक पहुंचे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।