{"_id":"6ae242b40413a234e90de994","slug":"defence-pensioners-should-submit-their-life-certificate-by-30-november-una-news-c-93-1-ssml1048-211660-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: रक्षा पेंशनभोगी 30 नवंबर तक जमा करवाएं जीवन प्रमाणपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: रक्षा पेंशनभोगी 30 नवंबर तक जमा करवाएं जीवन प्रमाणपत्र
Thu, 29 Oct 2026 12:15 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Thu, 29 Oct 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
ऊना। स्पर्श सेवा केंद्र ऊना द्वारा जिले के सभी रक्षा पेंशनभोगियों के लिए एक से 30 नवंबर तक राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र अभियान 5.0 चलाया जाएगा। इस दौरान सभी रक्षा पेंशनधारकों को अपना वार्षिक पहचान सत्यापन समय पर पूरा करवाना जरूरी होगा ताकि पेंशन का भुगतान निर्बाध रूप से जारी रह सके।
स्पर्श सेवा केंद्र ऊना (पूर्व डीपीडीओ कार्यालय) के प्रभारी अमित छाबड़ा ने बताया कि भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के अधीन संचालित इस केंद्र के माध्यम से थल सेना, वायु सेना, नौसेना, रक्षा लेखा विभाग तथा अन्य संबंधित श्रेणियों के रक्षा पेंशनभोगी अपना डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र संबंधित समयावधि के दौरान जमा करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि स्पर्श के माध्यम से पेंशन प्राप्त कर रहे जिन पेंशनभोगियों को वार्षिक पहचान सत्यापन का संदेश प्राप्त हो रहा, वे निर्धारित अवधि में अपना डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र अवश्य जमा करवाएं। इसके लिए स्पर्श सेवा केंद्र ऊना, नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर अथवा स्मार्टफोन पर आधार फेस आरडी एप का उपयोग किया जा सकता है।
-- -
वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगी विशेष सहायता
अमित छाबड़ा ने बताया कि 80 वर्ष से अधिक आयु के अति वरिष्ठ नागरिकों, बुजुर्गों और महिला पेंशनभोगियों को विशेष सहायता प्रदान की जाएगी। वहीं, केंद्र तक पहुंचने में असमर्थ पेंशनभोगियों के मामलों में निर्धारित नियमों और स्थानीय व्यवस्थाओं के अनुसार आवश्यक समन्वय किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पेंशनभोगियों की सुविधा के लिए भौतिक (फिजिकल) जीवन प्रमाणपत्र जमा करवाने का विकल्प भी उपलब्ध रहेगा।