{"_id":"6ac4d46fb957a70ff50d65bf","slug":"video-vivek-sharma-met-the-family-affected-by-the-fire-incident-in-dadiyal-village-nari-panchayat-2026-10-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुटलैहड़: पंचायत नारी के ददियाल गांव के अग्निकांड पीड़ित परिवार से मिले विवेक शर्मा, हर संभव मदद का दिया भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुटलैहड़: पंचायत नारी के ददियाल गांव के अग्निकांड पीड़ित परिवार से मिले विवेक शर्मा, हर संभव मदद का दिया भरोसा
कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र की पंचायत नारी के गांव ददियाल में तीन दिन पूर्व हुए भीषण अग्निकांड के बाद कुटलैहड़ क्षेत्र के विधायक एवं राज्य कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता विवेक शर्मा ने मंगलवार को अधिकारियों के साथ पार्टी नेताओं सहित मौके पर पहुंचकर प्रभावित परिवार का हाल जाना और आग से हुए नुकसान का निरीक्षण किया। अग्निकांड में परिवार की पशुशाला पूरी तरह जलकर राख हो गई, जबकि पशुशाला में बंधी करीब आधा दर्जन भैंसें और उनके बच्चे आग की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गए। हादसे में कुछ पशुओं की मौत भी हो गई। विधायक विवेक शर्मा ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना के बारे में विस्तृत जानकारी ली और परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि इस मुश्किल घड़ी में परिवार को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि अग्निकांड में परिवार को भारी नुकसान हुआ है और पशुधन का नुकसान उनके लिए आर्थिक के साथ भावनात्मक क्षति भी है। उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।