फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Three truckloads of timber being transported to Punjab under the cover of tarpaulins were intercepted.

Una News: तिरपाल की आड़ में पंजाब ले जाई जा रही लकड़ी की तीन गाड़ियां पकड़ीं

Wed, 07 Oct 2026 01:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 07 Oct 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Three truckloads of timber being transported to Punjab under the cover of tarpaulins were intercepted.
अंबोटा-आशादेवी सड़क मार्ग पर वन विभाग की तरफ से पकड़े गए वाहन । स्त्रोत : वन विभाग - फोटो : 1
गगरेट/बड़ूही (ऊना)। वन संपदा की अवैध ढुलाई के खिलाफ वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए मंगलवार सुबह तीन गाड़ियां पकड़ी हैं। गगरेट से अंबोटा-आशादेवी सड़क पर लगाए गए नाके के दौरान पकड़े गए इन वाहनों में विभिन्न प्रजातियों की लकड़ी लोड थी। तीनों को तिरपाल से ढककर अंब क्षेत्र से पंजाब की ओर ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन


गुप्त सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम पहले से ही मार्ग पर निगरानी कर रही थी। इसी दौरान एक के बाद एक तीन संदिग्ध गाड़ियां वहां से गुजरीं। टीम ने उन्हें रोककर जांच की तो तिरपाल के नीचे लकड़ी लदी मिली। चालकों से इसे ले जाने संबंधी वैध दस्तावेज मांगे गए लेकिन वह संतोषजनक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। विभाग के अनुसार बरामद लकड़ी में जापानी शहतूत, लसिणी समेत कई अन्य प्रजातियां शामिल हैं। प्रारंभिक आकलन के मुताबिक इसकी कीमत करीब एक लाख रुपये है। दस्तावेज उपलब्ध न करवाए जाने के बाद टीम ने तीनों वाहनों और उसमें भरी वन संपदा को अपने कब्जे में ले लिया है। वन परिक्षेत्र अधिकारी अंब अशोक ठाकुर ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर तीन गाड़ियों को रोका गया था। इनमें विभिन्न प्रजातियों की वन संपदा मिली है, नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed