Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Una News
›
Una: Wastewater flowing on the road from Rotary Chowk to the main market; shopkeepers and pedestrians inconvenienced.
{"_id":"6a8ecefed7c64791bd0552aa","slug":"video-una-wastewater-flowing-on-the-road-from-rotary-chowk-to-the-main-market-shopkeepers-and-pedestrians-inconvenienced-2026-08-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऊना: रोटरी चौक से मुख्य बाजार जाने वाली सड़क पर बह रहा गंदा पानी, दुकानदार और राहगीर परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना: रोटरी चौक से मुख्य बाजार जाने वाली सड़क पर बह रहा गंदा पानी, दुकानदार और राहगीर परेशान
ऊना। रोटरी चौक से मुख्य बाजार की ओर जाने वाली मुख्य सड़क पर इन दिनों गंदा पानी बहने से राहगीरों और दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जमा पानी के बीच से वाहनों के गुजरने पर गंदे पानी के छींटे राहगीरों और दुकानों के अंदर तक पहुंच रहे हैं। फेस्टिवल सीजन के चलते बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ बढ़ रही है। ऐसे में सड़क पर बह रहा गंदा पानी लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। तस्वीर में भी सड़क पर काफी मात्रा में पानी जमा दिखाई दे रहा है, जबकि दोपहिया वाहन चालक इसी पानी के बीच से गुजर रहे हैं। प्रिन्स व गगन का कहना है कि जल्द नाली को ठीक का साफ करना चाहिए ताकी आनेजाने लोगों को निजात मिले। दुकानदारों का कहना है कि गंदे पानी के कारण दुकान के बाहर खड़ा होना मुश्किल हो रहा है और वाहनों के गुजरने पर पानी के छींटे दुकानों के अंदर तक पहुंच रहे हैं। इससे सामान खराब होने के साथ ग्राहकों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि सड़क पर बह रहे गंदे पानी की समस्या का जल्द समाधान करवाया जाए, ताकि फेस्टिवल सीजन में बाजार आने वाले लोगों को परेशानी न उठानी पड़े।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।