फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Food Safety Department collects 16 food samples in Amb.

Una News: खाद्य सुरक्षा विभाग ने अंब में भरे 16 खाद्य पदार्थों के सैंपल

Sun, 20 Sep 2026 12:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 20 Sep 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Food Safety Department collects 16 food samples in Amb.
ऊना। खाद्य पदार्थों में मिलावट और गुणवत्ता की जांच को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शनिवार को अंब क्षेत्र में निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न दुकानों और खाद्य प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के कुल 16 सैंपल भरे गए। विभाग ने सभी सैंपलों को जांच के लिए सीटीएल कंडाघाट प्रयोगशाला भेज दिया है।
विज्ञापन

अभियान के दौरान टीम ने पनीर पोहा, चना दाल, सरसों तेल, देसी घी, बिस्कुट, शहद, जैम और अमचूर पाउडर समेत अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। इन सैंपलों की प्रयोगशाला में गुणवत्ता और निर्धारित मानकों के अनुसार जांच की जाएगी। रिपोर्ट आने के बाद ही संबंधित खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी। खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से त्योहारी सीजन और बाजार में खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग को देखते हुए निरीक्षण अभियान तेज किया जा रहा है। विभाग की टीम दुकानों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता के साथ-साथ पैकिंग, लेबलिंग और अन्य जरूरी मानकों की भी जांच कर रही है। अधिकारियों ने खाद्य कारोबारियों को साफ-सफाई बनाए रखने और निर्धारित खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए ।
विज्ञापन



शनिवार काे अंब क्षेत्र से 16 खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे गए हैं। जांच के लिए सैंपलों को सीटीएल कंडाघाट भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद विभाग आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जगदीश धीमान, आयुक्त खाद्य सुरक्षा ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed