{"_id":"6aeaf2e0e3735c538604595a","slug":"video-una-agriculture-department-subsidy-seeds-farmers-2026-11-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऊना में कृषि विभाग दे रहा सब्सिडी पर गेहूं सहित अन्य फसलों के बीज, किसानों में दिखा भारी उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना में कृषि विभाग दे रहा सब्सिडी पर गेहूं सहित अन्य फसलों के बीज, किसानों में दिखा भारी उत्साह
Ankesh Dogra
Updated Wed, 04 Nov 2026 02:24 PM IST
Link Copied
किसानों को राहत देने के उद्देश्य से कृषि विभाग की ओर से ऊना की सब्जी मंडी में सब्सिडी (अनुदान) पर गेहूं सहित विभिन्न फसलों और सब्जियों के बीज उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। बाजार की तुलना में कम कीमत पर बेहतर गुणवत्ता का बीज मिलने से क्षेत्र के किसान इस सुविधा का भरपूर लाभ उठा रहे हैं।
कृषि विभाग की इस पहल से किसानों को उचित समय पर किफायती दरों पर प्रमाणित बीज उपलब्ध हो रहे हैं। इससे किसानों की खेती पर आने वाली लागत कम करने में भी मदद मिल रही है।
स्थानीय किसान गुरबचन चंद और अनुपम ने बताया कि सब्जी मंडी में कृषि विभाग की ओर से बहुत ही उत्तम किस्म के बीज उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। इनकी गुणवत्ता अच्छी है और कीमत भी खुले बाजार की तुलना में काफी कम है। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए यह सुविधा काफी लाभदायक साबित हो रही है।
दोनों किसानों ने अन्य किसान भाइयों से अपील की कि वे कृषि विभाग की ओर से दी जा रही इस सुविधा का लाभ उठाएं और सब्जी मंडी से अनुदान पर उपलब्ध करवाए जा रहे बीज खरीदें। उन्होंने कहा कि अच्छी गुणवत्ता वाले बीजों के इस्तेमाल और खेती की बेहतर तैयारी से उत्पादन में सुधार की संभावना रहती है, जबकि सब्सिडी से किसानों की लागत में बचत होती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।