{"_id":"67403a2557a89b280c011f95","slug":"video-three-day-football-competition-begins-in-santoshgarh","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : संतोषगढ़ में तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : संतोषगढ़ में तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज
नगर परिषद संतोषगढ़ के वीरेंद्र मेमोरियल स्कूल खेल मैदान में शुक्रवार से तीन दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता शुरू हुई। पहले रोज हुए दो मैचों में से एक में नंगल की टीम ने पंजावर को 2-0 से मात दी है। नंगल ने आदर्श ठाकुर के दो गोल के चलते अगले दौर में प्रवेश पाया है। प्रतियोगिता में दूसरा मैच वाईएफसी सलोह जिला ऊना और पंजाब आनंदपुर साहिब के बीच हुआ। जिसमें सलोह टीम ने जोरदार टक्कर के बाद 5-3 के अंतराल से मैच अपने नाम किया। शुभारंभ अवसर पर मुकेश पुरी, बंटी सैनी, सचिन व बलराम महे ने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया। प्रतियोगिता में हिमाचल सहित पंजाब की करीब 16 टीमों ने पंजीकरण दर्ज कराया है। सेवन साइड फुटबाल टूर्नामेंट का रोमांच 22 नवंबर से लेकर 24 नवंबर तक देखने को मिलेगा। आयोजकों में जसवीर सिंह बुलबुल कसाना ने बताया कि प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को रिफ्रेशमेंट दी जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।