{"_id":"6ae78ce4b9fe2219290affd7","slug":"3462-kg-of-charas-cannabis-resin-seized-from-two-youths-on-a-motorcycle-una-news-c-93-1-una1002-212190-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: बाइक सवार दो युवकों से 3.462 किलो चरस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: बाइक सवार दो युवकों से 3.462 किलो चरस बरामद
Tue, 03 Nov 2026 12:02 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 03 Nov 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी भरवाईं (ऊना)। पुलिस थाना चिंतपूर्णी के तहत भरवाईं में एसआईयू ऊना की टीम ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को 3 किलो 462 ग्राम चरस (कैनाबिस) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
रविवार को अदालत में पेश करने पर दोनों आरोपियों को पांच दिन के पुलिस रिमांड में भेज दिया है। जबकि मोटरसाइकिल पर सवार तीसरा व्यक्ति पुलिस को चकमा देकर मौके से भाग गया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चरस के अलावा एक डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी बरामद किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 31 अक्तूबर की रात एसआईयू ऊना की टीम इंस्पेक्टर रिंकू के नेतृत्व में क्षेत्र में गश्त पर थी। इस दौरान टीम को मुबारिकपुर से भरवाईं की तरफ आ रही एक लाल रंग की बजाज डिस्कवर मोटरसाइकिल के बारे में गुप्त सूचना मिली। सूचना में बताया गया कि मोटरसाइकिल पर तीन व्यक्ति सवार हैं और उनके पास भारी मात्रा में चरस है।
विज्ञापन
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने शिव मंदिर भरवाईं के समीप नाकाबंदी कर दी। रात करीब 11:10 बजे उक्त मोटरसाइकिल वहां पहुंची।
पुलिस टीम ने उसे रुकने का इशारा किया, तो मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे एक व्यक्ति ने मौका पाकर ढलान की तरफ छलांग लगा दी और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। वहीं पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल पर सवार अन्य दो व्यक्तियों को मौके पर ही काबू कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों की पहचान चंद्रमोहन शर्मा (35) निवासी मरवाड़ी, तहसील घनारी और राहुल भटोल (23) निवासी बबेहड़, तहसील घनारी, जिला ऊना के रूप में की है।