{"_id":"6ae9a6884447be4f5b0cc0b0","slug":"video-talmehra-school-nss-camp-awareness-dowry-drug-free-beti-bachao-2026-11-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऊना: तलमेहड़ा स्कूल के एनएसएस शिविर में दहेज प्रथा, नशे और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पर किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना: तलमेहड़ा स्कूल के एनएसएस शिविर में दहेज प्रथा, नशे और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पर किया जागरूक
Ankesh Dogra
Updated Tue, 03 Nov 2026 02:46 PM IST
Link Copied
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तलमेहड़ा में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर के पांचवें दिन मंगलवार को स्वयंसेवियों को सामाजिक कुरीतियों और नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूक किया गया। शिविर में दहेज प्रथा, नशामुक्ति और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसे विषयों पर विशेष जानकारी दी गई।
प्रधानाचार्य सुरजीत मोहन की अध्यक्षता में आयोजित इस शिविर का संचालन एनएसएस प्रभारी सुरेंद्र शर्मा और सह प्रभारी ज्योति डोगरा की देखरेख में किया जा रहा है।
दिन की शुरुआत सुबह के सत्र में प्रभात फेरी के साथ हुई। स्वयंसेवियों ने स्कूल परिसर से रौनखर स्थित सिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर तक प्रभात फेरी निकाली। इसके बाद मंदिर में पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन किया गया। स्वयंसेवियों ने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया तथा स्थानीय लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया।
शिविर के बौद्धिक सत्र में समाजसेवी, वरिष्ठ पत्रकार एवं सेवानिवृत्त प्रवक्ता सतीश शर्मा ने स्वयंसेवियों को संबोधित किया। उन्होंने नैतिक मूल्यों, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, दहेज प्रथा और नशामुक्ति जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक विषयों पर अपने विचार रखे।
उन्होंने कहा कि आज के दौर में बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद प्रतियोगिताओं में भी बेटियां बेहतर प्रदर्शन कर प्रदेश और देश का नाम रोशन कर रही हैं। ऐसे में जरूरत है कि उन्हें हर प्रतियोगिता और क्षेत्र में आगे बढ़ने के समान अवसर दिए जाएं।
सतीश शर्मा ने कहा कि समाज में आज भी कुछ रूढ़िवादी विचारधारा के लोग बेटियों को आगे बढ़ाने में संकोच करते हैं। इस सोच को बदलने के लिए लोगों को जागरूक होना जरूरी है।
उन्होंने स्वयंसेवियों से दहेज प्रथा जैसी सामाजिक कुरीति को समाप्त करने और नशे से दूरी बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए युवाओं की भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।