{"_id":"6af21667ad9b79daa00431a1","slug":"state-of-the-art-tool-room-to-be-built-in-bathu-at-a-cost-of-rs-1732-crore-una-news-c-93-1-ssml1048-212889-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: बाथू में 17.32 करोड़ से बनेगा अत्याधुनिक टूल रूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: बाथू में 17.32 करोड़ से बनेगा अत्याधुनिक टूल रूम
विज्ञापन
टाहलीवाल (ऊना)। हरोली विधानसभा क्षेत्र के बाथू में एक अत्याधुनिक टूल रूम स्थापित किया जाएगा। इस परियोजना पर 17.32 करोड़ रुपये की लागत आएगी। टाहलीवाल जनरल इंजीनियरिंग ब्लॉक के तहत यह कार्य होगा।
प्रदेश सरकार ने परियोजना के लिए भूमि उपलब्ध करवा दी है। साथ ही, करीब तीन करोड़ रुपये का आर्थिक योगदान भी दिया है। केंद्र सरकार ने इस परियोजना के लिए अनुदान की पहली किस्त जारी करने को सैद्धांतिक मंजूरी दी है। इस टूल रूम से क्षेत्र के औद्योगिक विकास को गति मिलेगी। स्थानीय उद्योगों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं मिलेंगी। युवाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास के नए अवसर पैदा होंगे। औद्योगिक इकाइयों की तकनीकी जरूरतों के लिए अन्य क्षेत्रों पर निर्भरता कम होगी।
हरोली ब्लॉक औद्योगिक संघ के अध्यक्ष राकेश कौशल ने उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का इसके लिए आभार जताया। महासचिव रोहित वर्मा और कोषाध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा भी इस दाैरान माैजूद रहे। प्रतिनिधियों ने कहा कि इस पहल से बाथू और टाहलीवाल की औद्योगिक पहचान मजबूत होगी।