Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Crowded markets are now awaiting customers.

Una News: भीड़भाड़ वाले बाजार अब ताक रहे ग्राहकों की राह

Tue, 10 Nov 2026 12:21 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Crowded markets are now awaiting customers.
ऊना। दिवाली से पहले रोशनी, सजावट और ग्राहकों की भीड़ से गुलजार रहने वाले ऊना के बाजारों में अब खामोशी पसरी गई है। त्योहार की रौनक के साथ खरीदारी का उत्साह भी मानो विदा हो गया है। कुछ दिन पहले तक जिन दुकानों में ग्राहकों को संभालने की फुर्सत नहीं थी, वहां अब दुकानदार खाली बैठकर राहगीरों की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रहे हैं। पुलवाला बाजार, जीवन बाजार, अरविंद बाजार और सागरा बाजार समेत शहर के प्रमुख बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही सोमवार को काफी कम रही।
विज्ञापन

दिवाली से पहले बाजारों में खरीदारी को लेकर लोगों में खासा उत्साह था। कपड़ों, जूतों, इलेक्ट्रॉनिक्स, बर्तनों, मिठाइयों और सजावटी सामान की दुकानों पर दिनभर ग्राहकों की भीड़ उमड़ती रही। त्योहार को देखते हुए दुकानदारों ने भी दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाने के साथ ग्राहकों के लिए सामान की विशेष व्यवस्था की थी। उन्हें उम्मीद थी कि दिवाली के सीजन में अच्छा कारोबार होगा। त्योहार के दौरान हुई खरीदारी से बाजारों में रौनक भी बनी रही।
विज्ञापन

त्योहारों के दौरान बाजारों में अच्छी चहल-पहल रहती है। लोग परिवार के साथ खरीदारी करने पहुंचते हैं, जिससे कारोबार में तेजी आती है। दिवाली समाप्त होते ही ग्राहकों की संख्या कम हो गई है। हालांकि, उन्हें उम्मीद है कि आने वाले दिनों में बाजारों में फिर से रौनक लौटेगी। -गणेश राणा, दुकानदार
विज्ञापन
विज्ञापन

दिवाली से पहले बाजारों में खरीदारी का माहौल था और दुकानदार दिनभर व्यस्त रहते थे। अब त्योहार खत्म होने के बाद बाजार सामान्य दिनों की तरह नजर आने लगे हैं। ग्राहकों की आवाजाही कम होने से कारोबार भी प्रभावित हुआ है। उन्हें उम्मीद है कि आगामी दिनों में खरीदारी बढ़ने के साथ बाजारों में फिर से चहल-पहल देखने को मिलेगी। -अशोक कुमार, दुकानदार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed