Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Car overturns; one person dead, another injured

Una News: कार पलटी, एक व्यक्ति की मौत, दूसरा घायल

Wed, 25 Nov 2026 11:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 25 Nov 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Car overturns; one person dead, another injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौलतपुर चौक (ऊना)। घनारी में बुधवार को एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।
इनमें से एक की उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। मृतक की पहचान 51 वर्षीय जसवंत सिंह निवासी ठठाबड़ के रूप में हुई है। घायल 50 वर्षीय मंजीत सिंह भी ठठाबड़ के निवासी हैं।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों शादी समारोह से घर लौट रहे थे। घनारी के पास उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई।
हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दौलतपुर चौक पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सक सुखविंदर सिंह ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिया। जसवंत सिंह के सिर पर गंभीर चोट थी, जबकि मंजीत सिंह की बाजू में फ्रैक्चर हुआ।
विज्ञापन

गंभीर हालत के कारण उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर किया गया। मुबारिकपुर के पास जसवंत सिंह ने दम तोड़ दिया। डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed