{"_id":"6ae208b1e93a464bb80cd265","slug":"video-nishad-returns-from-japan-after-fulfilling-his-promise-to-his-mother-to-bring-home-two-gold-medals-2026-10-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऊना: एशियन पैरा गेम्स में दो गोल्ड लाने का वादा निभाकर जापान से लौटे निषाद, मां ने गले लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना: एशियन पैरा गेम्स में दो गोल्ड लाने का वादा निभाकर जापान से लौटे निषाद, मां ने गले लगाया
मां से किया वादा, आंखों में दो स्वर्ण पदकों का सपना और उसे सच करने का दृढ़ संकल्प। जापान में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाकर दो-दो गोल्ड मेडल के साथ लौटे निषाद कुमार का बुधवार को शहीद कैप्टन अमोल कालिया प्रवेशद्वार मैहतपुर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। बहन ने आरती उतारकर तिलक किया तो मां ने बेटे को गले लगाकर खूब प्यार लुटाया और आशीर्वाद दिया। निषाद ने भी दोनों स्वर्ण पदक माता-पिता को पहनाकर अपनी कामयाबी का श्रेय उनके आशीर्वाद को दिया। निषाद जब इस बार जापान में पैरा खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए घर से निकले थे, तो उन्होंने मां से फोन पर वादा किया था कि इस बार दो गोल्ड मेडल लेकर लौटेंगे। अपने इसी संकल्प को लक्ष्य बनाकर उन्होंने मैदान में खूब पसीना बहाया। ऊंची कूद में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के साथ उन्होंने पहली बार लंबी कूद में भी हाथ आजमाया और इस स्पर्धा में भी स्वर्ण पदक जीतकर सभी को चौंका दिया। पहली ही बार लंबी कूद में उतरकर गोल्ड जीतना उनकी मेहनत और आत्मविश्वास का प्रमाण बना। निषाद ने कहा कि ऊंची कूद में उनकी पहले से अच्छी तैयारी थी, लेकिन लंबी कूद के लिए उन्हें अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ी। दृढ़ संकल्प और लगातार अभ्यास के बूते वह इस स्पर्धा में भी बेहतर प्रदर्शन करने में सफल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।