फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   mukesh agnihotri bjp himachal government vote chori delhi rally

ऊना: डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री बोले- भाजपा ने हिमाचल में सरकार गिराने का असफल प्रयास किया

Sun, 25 Oct 2026 03:21 PM IST
Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Sun, 25 Oct 2026 03:21 PM IST
mukesh agnihotri bjp himachal government vote chori delhi rally
हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ऊना में पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पार्टी ने धनबल और दबाव के जरिए प्रदेश सरकार को अस्थिर करने का असफल प्रयास किया था। उन्होंने कहा कि दो साल पहले प्रदेश की जनता, कांग्रेस पार्टी और विधायकों की एकजुटता के कारण यह प्रयास सफल नहीं हो पाया। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के इतिहास में पहली बार विधायकों को अपने पक्ष में करके सरकार गिराने का प्रयास किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के रणनीतिकार इसमें सफल नहीं हो पाए, क्योंकि कांग्रेस पार्टी एकजुट होकर खड़ी रही। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘वोट चोरी, देश बचाओ और संविधान बचाओ’ अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह आंदोलन सार्थक परिणाम लाएगा। उनके अनुसार, कांग्रेस इस अभियान के माध्यम से भाजपा की नीतियों और कार्यप्रणाली पर सवाल उठाती रहेगी। अग्निहोत्री ने कहा कि कांग्रेस का भाजपा के साथ वैचारिक और नीतिगत विरोध है, लेकिन स्वस्थ लोकतंत्र में सरकार की आलोचना करना और सवाल पूछना जरूरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा आलोचना सहन नहीं कर पा रही है और जनता के सवालों का जवाब देने से बच रही है। उन्होंने कहा कि देश की जनता महंगाई, बेरोजगारी और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर जवाब चाहती है। उन्होंने भाजपा पर धर्म और जाति के आधार पर समाज को बांटने का आरोप लगाते हुए कहा कि लोग अब अपने लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूक हो रहे हैं। मुकेश अग्निहोत्री ने राम मंदिर में कथित तौर पर हुई नोटों की चोरी का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने इसे आस्था से जुड़ा गंभीर मामला बताते हुए संबंधित पक्षों से जवाबदेही तय करने की मांग की। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग दोहराते हुए आरोप लगाया कि बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए जा रहे हैं। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी रजनी पाटिल प्रदेशभर में पार्टी संगठन को सक्रिय करने और कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने का काम कर रही हैं। उन्होंने ऊना में सांसद हरिकृष्ण मीणा की ओर से वोट चोरी के मुद्दे पर रखे गए पक्ष का भी उल्लेख किया। अग्निहोत्री ने बताया कि एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाले कांग्रेस और विपक्षी दलों के प्रदर्शन में हिमाचल प्रदेश से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से तैयारियों में जुटने का आह्वान करते हुए कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से भाजपा की नीतियों का विरोध जारी रखेगी और जनता से जुड़े मुद्दों को उठाती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

यूपी पीईटी परीक्षा: अंबेडकरनगर में डीएम ईशा प्रिया और एसपी प्राची सिंह ने केंद्रों का किया निरीक्षण

25 Oct 2026

रायबरेली में 24 केंद्रों में पीईटी परीक्षा आयोजित, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

25 Oct 2026

उरई रैगिंग कांड: पांच मिनट के वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, प्राचार्य बोले- कमेटी की रिपोर्ट पर हुई कार्रवाई

25 Oct 2026

दिल्ली से हमीरपुर पहुंचीं वोल्वो बसों में बिना बिल का सामान पकड़ा, 80 हजार रुपये जुर्माना वसूला

कुलदीप शर्मा के नाम रही कुल्लू दशहरा की चौथी सांस्कृतिक संध्या, पुलिस और तत्वा बैंड ने भी मचाया धमाल

25 Oct 2026
विज्ञापन

झज्जर के बेरी में मां भीमेश्वरी देवी मंदिर में श्रद्धालुओं ने मत्था टेककर मांगी मन्नतें, चौदस मेले का समापन

पीएम मोदी के आगमन से पहले नमो घाट पर बढ़ाई गई सुरक्षा, VIDEO

25 Oct 2026
विज्ञापन

देश की दूसरी स्लीपर वंदे भारत 31 अक्तूबर को बनारस से होगी रवाना; VIDEO

25 Oct 2026

अंबेडकरनगर में 23 केंद्रों पर पीईटी परीक्षा आयोजित, दो पालियों में 9,816 अभ्यर्थी होंगे शामिल

25 Oct 2026

यूपी PET परीक्षा में सख्त चेकिंग, लखनऊ में जूते उतरवाकर जांच; कलावा भी कटवाया

25 Oct 2026

लंबा इंतजार खत्म! विंध्य को मिली रेल कनेक्टिविटी की नई सौगात, चुरहट पहुंची मेमू ट्रेन; जानें कहां-कहां रुकेगी

25 Oct 2026

काशी के एयर शो को लेकर भारतीय सेना भी उत्साहित, जेट के अंदर से रोमांचक वीडियो

25 Oct 2026

दिवाली से पहले मध्य प्रदेश में मौसम का यू-टर्न!

25 Oct 2026

पीईटी की पहली पाली के लिए लखनऊ में केंद्रों पर जुटे अभ्यर्थी

25 Oct 2026

उज्जैन: जय श्री महाकाल के उद्घोष से गूंजा मंदिर, भस्म आरती में दिखा बाबा का दिव्य स्वरूप

25 Oct 2026

दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर का 19वां वार्षिक उत्सव मनाया गया, झांकियों ने मन मोहा

25 Oct 2026

कानपुर: गुजराती परिधानों में सजीं महिलाएं, खेला गरबा

25 Oct 2026

डीएम और एसपी ने रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड का किया निरीक्षण, VIDEO

24 Oct 2026

मिशन शक्ति की झांकी से महिला सुरक्षा और साइबर जागरूकता का संदेश, VIDEO

24 Oct 2026

वीडियो: आदि कैलाश में अल्ट्रा मैराथन का आगाज

24 Oct 2026

वीडियो: छात्राओं से छेड़छाड़, तेजाब फेंकने की धमकी देने के दो आरोपी दबोचे, नेपाल भागने की फिराक में था मुख्य आरोपी

वरिष्ठ एनसीपी नेता और पूर्व एमएलसी सिराज मेहंदी से खास बातचीत

24 Oct 2026

Meerut: पीईटी परीक्षा को लेकर एडीजी ने रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण

24 Oct 2026

एएमयू छात्रसंघ चुनाव अध्यक्ष पद प्रत्याशी शरजील इकबाल से बातचीत

24 Oct 2026

चंपावत: वन कर्मियों को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी

24 Oct 2026

Meerut: 53वें संयुक्त मसीही सम्मेलन का द्वितीय दिवस सफलतापूर्वक संपन्न

24 Oct 2026

वीडियो: टनकपुर में वर्ग-3, वर्ग-4 पट्टेदारों को भूमिधरि अधिकार का विस्तार

24 Oct 2026

वीडियो: खटीमा पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुनीं जनता की समस्याएं

वीडियो: सांसद अजय भट्ट ने कहा- दुर्घटना में अंग गंवाने वालों को कृत्रिम अंग से मिलेगी नई जिंदगी

VIDEO: युवाओं से नशे से दूर रहने और विकसित भारत-2047 में भागीदारी की अपील

24 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed