{"_id":"6ac9dcb420a48d046c03e93d","slug":"video-maa-chintpurnis-shrine-adorned-with-colorful-flowers-for-navratri-2026-10-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऊना: नवरात्र के लिए रंग-बिरंगे फूलों से सजा मां चिंतपूर्णी का दरबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना: नवरात्र के लिए रंग-बिरंगे फूलों से सजा मां चिंतपूर्णी का दरबार
श्राद्ध पक्ष के चलते पिछले कुछ दिनों से शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार में श्रद्धालुओं की रौनक कम देखने को मिल रही थी, लेकिन अब श्राद्ध समाप्त होने के बाद रविवार से शुरू होने वाले शारदीय नवरात्रों के साथ ही मंदिर में एक बार फिर भक्तों की चहल-पहल बढ़ने की उम्मीद है। करीब 16 दिन बाद मां चिंतपूर्णी के दरबार में श्रद्धालुओं की रौनक लौटेगी। नवरात्रों के दौरान मां के दर्शनों के लिए देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। शारदीय नवरात्रों को लेकर मंदिर प्रशासन ने भी लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मां चिंतपूर्णी के दरबार को रंग-बिरंगे देशी-विदेशी फूलों से भव्य रूप से सजाया गया है। फूलों की आकर्षक सजावट से मंदिर की सुंदरता देखते ही बन रही है। नवरात्रों के आगमन के साथ ही मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बनने लगा है और श्रद्धालुओं को भी मां के भव्य स्वरूप के दर्शन करने का इंतजार है। मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर ने बताया कि शारदीय नवरात्रों के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मंदिर में दर्शन व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के साथ साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि मां के दरबार में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। मंदिर प्रशासन नवरात्रों के दौरान व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के लिए पूरी तरह तैयार है। चिंतपूर्णी मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर ने कहा कि श्राद्ध पक्ष के दौरान कम रही श्रद्धालुओं की आमद के बाद अब नवरात्रों में मां चिंतपूर्णी के दरबार में एक बार फिर रौनक बढ़ने की उम्मीद है। मंदिर की भव्य सजावट और नवरात्रों की तैयारियों के बीच अब सभी को श्रद्धालुओं के आगमन का इंतजार है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।