{"_id":"6af94f72abd0be3bb50ecbef","slug":"video-low-moisture-delays-wheat-germination-farmers-waiting-for-rain-2026-11-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऊना: 15 दिन बाद भी खेतों में पूरी तरह अंकुरित नहीं हुई गेहूं की फसल, बारिश के इंतजार में किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना: 15 दिन बाद भी खेतों में पूरी तरह अंकुरित नहीं हुई गेहूं की फसल, बारिश के इंतजार में किसान
Ankesh Dogra
Updated Sun, 15 Nov 2026 11:51 AM IST
Link Copied
कम नमी के चलते गेहूं की फसल की बिजाई के 15 दिन से अधिक समय बीत जाने के बावजूद खेतों में फसल पूरी तरह अंकुरित नहीं हो पाई है। इससे किसानों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। खेतों में पर्याप्त नमी नहीं होने के कारण गेहूं के बीजों का अंकुरण प्रभावित हो रहा है। ऐसे में किसानों को आने वाले दिनों में फसल की स्थिति को लेकर चिंता सताने लगी है।
बारिश नहीं होने से परेशान किसान अब इंद्रदेव से जल्द बारिश होने की प्रार्थना कर रहे हैं। किसानों की उम्मीदें आसमान पर टिकी हुई हैं। पिछले दो दिनों से आसमान में हल्के-हल्के बादल छाए हुए हैं, जिससे बारिश की संभावना को लेकर किसानों में उम्मीद जगी है।
किसान लगातार आसमान की ओर निगाहें लगाए बैठे हैं कि जल्द बारिश हो जाए, ताकि खेतों में पर्याप्त नमी पहुंच सके और गेहूं की फसल का अंकुरण बेहतर तरीके से हो पाए। यदि समय रहते बारिश नहीं होती है तो फसल की बढ़वार पर भी असर पड़ने की आशंका है।
फिलहाल किसान आसमान में बादलों को देखकर बारिश का इंतजार कर रहे हैं। अब देखना होगा कि मौसम कब करवट बदलता है और किसानों को सूखे जैसे हालात से कितनी राहत मिलती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।