{"_id":"6ac4da5791020bfb840dd1ac","slug":"video-jaswinder-becomes-self-reliant-through-the-mukhyamantri-sukh-ashray-yojana-2026-10-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऊना: मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना से आत्मनिर्भर बने जसविंदर, तीन युवाओं को रोजगार भी दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना: मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना से आत्मनिर्भर बने जसविंदर, तीन युवाओं को रोजगार भी दिया
मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत मिली दो लाख रुपये की सहायता ने ऊना के जसविंदर सिंह के लिए अपने पैरों पर खड़े होने की राह आसान कर दी। बंगाणा क्षेत्र के तलाई गांव के 23 वर्षीय जसविंदर ने मकरैड़ में इलेक्ट्रिकल की अपनी दुकान शुरू की है। माता-पिता को कम उम्र में खोने के बाद चाचा-चाची के सहयोग से आईटीआई की पढ़ाई पूरी करने वाले जसविंदर आज अपने व्यवसाय से 15 से 20 हजार रुपये प्रतिमाह कमा रहे हैं और साथ ही तीन युवाओं को रोजगार भी दे रहे हैं। मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के तहत वित्त वर्ष 2025-26 में स्वरोजगार के लिए मिली दो लाख रुपये की सहायता ने जसविंदर के उस सपने को पूरा करने में मदद की, जिसे वे आईटीआई के दिनों से संजोए हुए थे। उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देशानुसार जिला प्रशासन मुख्यमंत्री सुखआश्रय योजना का लाभ प्रत्येक पात्र बच्चे तक समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुंचाने के लिए तत्परता से कार्य कर रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।