{"_id":"6b01da028fc404ab550117e7","slug":"himachal-express-arrived-in-una-56-minutes-late-una-news-c-93-1-una1025-214312-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: हिमाचल एक्सप्रेस 56 मिनट देरी से ऊना पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: हिमाचल एक्सप्रेस 56 मिनट देरी से ऊना पहुंची
Sat, 21 Nov 2026 11:20 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sat, 21 Nov 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
ऊना। ऊना रेलवे स्टेशन पर पहुंचने वाली तीनों ट्रेनों के देरी से चलने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हिमाचल एक्सप्रेस सहित हरिद्वार-अंब अंदौरा के बीच चलने वाली ट्रेन अपने निर्धारित समय से देरी से रेलवे स्टेशन पहुंचीं। इनमें हिमाचल एक्सप्रेस सबसे अधिक 56 मिनट देरी से पहुंची।
रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, हिमाचल एक्सप्रेस के ऊना रेलवे स्टेशन पहुंचने का निर्धारित समय सुबह 8:35 बजे है लेकिन ट्रेन सुबह 9:31 बजे पहुंची। इस तरह ट्रेन 56 मिनट देरी से स्टेशन पहुंची।
वहीं, हरिद्वार से अंब अंदौरा के बीच चलने वाली ट्रेन का ऊना पहुंचने का समय दोपहर 12:30 बजे निर्धारित है लेकिन यह ट्रेन 36 मिनट देरी से दोपहर 1:06 बजे स्टेशन पहुंची। इसके अलावा अंब अंदौरा से हरिद्वार वापसी के दौरान ट्रेन के ऊना पहुंचने का निर्धारित समय दोपहर 2 बजे है लेकिन यह 26 मिनट देरी से दोपहर 2:26 बजे पहुंची। यात्रियों को ट्रेनों के निर्धारित समय पर नहीं पहुंचने के कारण रेलवे स्टेशन पर अतिरिक्त इंतजार करना पड़ा।