{"_id":"6aeac5ee9a289e7cc106f3b7","slug":"video-ismail-khan-death-case-haroli-poliyan-una-protest-2026-11-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऊना: इस्माइल खान की मौत पर भड़का आक्रोश, शव सड़क पर रख पंचायत प्रतिनिधियों का प्रदर्शन; पंजाब के 8 लोगों पर कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना: इस्माइल खान की मौत पर भड़का आक्रोश, शव सड़क पर रख पंचायत प्रतिनिधियों का प्रदर्शन; पंजाब के 8 लोगों पर कार्रवाई की मांग
हिमाचल प्रदेश और पंजाब की सीमा पर स्थित हरोली क्षेत्र के पोलियां में 51 वर्षीय इस्माइल खान की मौत के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पंजाब के होशियारपुर के आठ लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए जोरदार नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि मृतक के परिजनों को जल्द न्याय नहीं मिला और मामले में संलिप्त बताए जा रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार, इस्माइल खान (51) निवासी बोलेवाला, पंचायत हीरानगर का 24 अक्तूबर को एक शादी समारोह के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि इस विवाद के बाद पंजाब के होशियारपुर के आठ लोगों ने उनके साथ मारपीट की थी।
मारपीट में घायल इस्माइल खान को उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ ले जाया गया था। यहां उपचार के दौरान उन्होंने बीती रात दम तोड़ दिया। उनकी मौत की खबर मिलते ही क्षेत्र में आक्रोश फैल गया।
मौत के बाद मंगलवार सुबह करीब 10 बजे पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने पोलियां में शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान लोगों ने मामले में कथित रूप से शामिल आठ लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई।
प्रदर्शन में बीडीसी सदस्य अमनदीप, प्रधान कश्मीर कौर, पूर्व प्रधान किशोर, पूर्व प्रधान पवन राणा सहित बड़ी संख्या में पंचायत प्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।
प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन ऊना और जिला प्रशासन होशियारपुर से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की। उनका कहना है कि मृतक के परिवार को न्याय मिलना चाहिए और मारपीट के मामले में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने जल्द उचित कदम नहीं उठाए तो आंदोलन को और व्यापक तथा उग्र किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में पैदा होने वाले हालात के लिए प्रशासन जिम्मेदार होगा।
फिलहाल इस मामले में प्रदर्शनकारियों की मांग है कि पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।