{"_id":"6ae06c904f779d27e009d7ef","slug":"video-hrtc-retired-employees-indefinite-protest-from-november-3-pending-dues-2026-10-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऊना: एचआरटीसी पेंशनरों की चेतावनी, मांगें पूरी नहीं हुईं तो 3 नवंबर से निगम मुख्यालय का अनिश्चितकालीन घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना: एचआरटीसी पेंशनरों की चेतावनी, मांगें पूरी नहीं हुईं तो 3 नवंबर से निगम मुख्यालय का अनिश्चितकालीन घेराव
Ankesh Dogra
Updated Tue, 27 Oct 2026 02:49 PM IST
Link Copied
हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर प्रदेश सरकार और निगम प्रबंधन के खिलाफ आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। कर्मचारियों का आरोप है कि लंबे समय से उन्हें मांगें पूरी करने के आश्वासन दिए जा रहे हैं, लेकिन धरातल पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है।
सेवानिवृत्त कर्मचारियों में विशेष रूप से 3 प्रतिशत महंगाई भत्ते (डीए) का भुगतान नहीं होने से रोष है। संगठन ने स्पष्ट किया है कि यदि 31 अक्तूबर तक उनकी देनदारियों का समाधान नहीं किया गया और मुख्यमंत्री या परिवहन मंत्री के साथ बैठक कर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो 3 नवंबर से निगम मुख्यालय का अनिश्चितकालीन घेराव शुरू किया जाएगा।
कर्मचारियों ने बताया कि प्रस्तावित आंदोलन ज्वाइंट एक्शन कमेटी के नेतृत्व में चलाया जाएगा। संगठन ने मांगें पूरी होने तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी है।
सेवानिवृत्त कर्मचारियों का कहना है कि उनकी लंबित देनदारियों का जल्द निपटारा किया जाना चाहिए। अब संगठन ने सरकार और निगम प्रबंधन से तय समयसीमा के भीतर समाधान निकालने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।