{"_id":"6aa7b689719ac2215c0893a1","slug":"video-himachal-ncc-bilaspur-sankalp-sailing-campaign-mandli-school-una-2026-09-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऊना: मंदली स्कूल में पहुंचा एनसीसी नौकायन अभियान, कैडेट्स ने लिया जागरूकता कार्यक्रम में भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना: मंदली स्कूल में पहुंचा एनसीसी नौकायन अभियान, कैडेट्स ने लिया जागरूकता कार्यक्रम में भाग
Ankesh Dogra
Updated Mon, 14 Sep 2026 02:25 PM IST
Link Copied
उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंदली में हिमाचल प्रदेश एनसीसी इकाई बिलासपुर-1 के नौकायन अभियान का स्वागत किया गया। अभियान के तहत अधिकारी और एनसीसी कैडेट्स विद्यालय पहुंचे। इस दौरान विद्यालय में दो दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कैडेट्स ने विद्यार्थियों को नौकायन अभियान और एनसीसी की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी।
विद्यालय के एनसीसी प्रभारी और एएनओ संजीव कुमार ने बताया कि नौकायन अभियान की शुरुआत 8 सितंबर 2026 को बिलासपुर से हुई थी। अभियान के अंतर्गत गोविंद सागर झील के माध्यम से ओहर, ऋषिकेश, भाखड़ा और कोसरी कैंप होते हुए अधिकारी और कैडेट्स रविवार शाम को मंदली पहुंचे। यहां तीन दिवसीय पड़ाव के दौरान कैडेट्स झील में नौकायन का अभ्यास करेंगे।
विद्यालय के प्रधानाचार्य देवेंद्र सिंह चौहान ने कमांडिंग अधिकारी सज्जन कुमार और सभी अधिकारियों का स्वागत किया। उन्होंने अभियान के तहत विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के लिए एनसीसी अधिकारियों और कैडेट्स का आभार व्यक्त किया।
कमांडिंग अधिकारी सज्जन कुमार ने विद्यालय में किए गए बेहतरीन प्रबंधन और सहयोग के लिए प्रधानाचार्य तथा सभी अध्यापकों का धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि अभियान का शीर्षक संकल्प रखा गया है। यह अभियान 8 सितंबर से शुरू हुआ है और 18 सितंबर को 330 किलोमीटर की यात्रा गोविंद सागर झील में पूरी करने के बाद समाप्त होगा।
उन्होंने बताया कि इस प्रकार का नौकायन अभियान हर वर्ष आयोजित किया जाता है। देश के विभिन्न हिस्सों में सभी क्षेत्रीय नेवल विंग्स के बीच इसकी प्रतियोगिता होती है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशभर में प्रथम रहने वाली यूनिट को प्रधानमंत्री की ओर से सम्मानित किया जाता है। बिलासपुर यूनिट पिछले वर्ष पूरे देश में प्रथम रही थी।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों और एनसीसी कैडेट्स ने नौकायन अभियान से संबंधित जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों ने कैडेट्स के अनुशासन, प्रशिक्षण और टीम भावना के महत्व पर भी प्रकाश डाला।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।