Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Una News
›
VIDEO : Former minister and state BJP vice president Virendra Kanwar visited various panchayats and listened to the problems of the people
{"_id":"67cd7f210949d66af0077e9a","slug":"video-former-minister-and-state-bjp-vice-president-virendra-kanwar-visited-various-panchayats-and-listened-to-the-problems-of-the-people","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : पूर्व मंत्री व प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष वीरेंद्र कंवर ने विभिन्न पंचायतों में पहुंच सुनीं जनसमस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : पूर्व मंत्री व प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष वीरेंद्र कंवर ने विभिन्न पंचायतों में पहुंच सुनीं जनसमस्याएं
कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व मंत्री व प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष वीरेंद्र कंवर ने रविवार को कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र की धनेत तथा डीहर पंचायतों में पहुंच कर भाजपा कार्यकर्ताओं से बातचीत की तथा केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न स्कीमों के बारे में लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर वीरेन्द्र कंवर ने डीहर पंचायत के खडोह, डीहर राजपुरा, खैरियां चंबोआ चडोली कोकरा बुहाणा सहित अन्य स्थानों पर पहुंच कर लोगों की जनसमस्याएं सुनी तथा संबंधित विभाग से उन समस्याओं का समाधान हल करवाने का आश्वासन दिया। वहीं पर कुछ बुजुर्गों का कहना था कि जिस सड़क का बीड़ा आपने उठाया था अभी तक पूर्ण न हो पाया है। चाहे राजपुरा चपलाह सड़क की बात हो चाहे खैरियां सड़क अभी तक अधर में लटकी हुई हैं। वीरेन्द्र कंवर ने लोगों को आश्वस्त किया है कि जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान हल करवाया जाएगा। इस मौके पर कैप्टन मलकीयत सिंह, पूर्व प्रधान डीहर बलदेव सिंह, वन विभाग से सेवानिवृत्त बीओ तिलक राज शर्मा, सेवानिवृत्त हबलदार जोगिंद्र सिंह, हरदीप सिंह,सतीश ठाकुर, सन्नी शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।