Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Una News
›
During Navratri, offerings worth ₹92 lakh were made at the shrine of Goddess Chintpurni, with nearly 2.5 lakh devotees paying their respects.
{"_id":"6ad6125806c7d6bd7b029517","slug":"video-during-navratri-offerings-worth-rs92-lakh-were-made-at-the-shrine-of-goddess-chintpurni-with-nearly-25-lakh-devotees-paying-their-respects-2026-10-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"नवरात्रों में मां चिंतपूर्णी के दरबार में चढ़ा 92 लाख का चढ़ावा, ढाई लाख के करीब श्रद्धालुओं ने नवाया शीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्रों में मां चिंतपूर्णी के दरबार में चढ़ा 92 लाख का चढ़ावा, ढाई लाख के करीब श्रद्धालुओं ने नवाया शीश
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार में नवरात्रों के दौरान श्रद्धालुओं की भारी रौनक देखने को मिली। नवरात्रों में अब तक मंदिर में करीब 92 लाख रुपये का चढ़ावा चढ़ चुका है, जबकि लगभग ढाई लाख श्रद्धालु मां के दरबार में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त कर चुके हैं। सोमवार को भी मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी रही और भक्तों ने मां चिंतपूर्णी के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। सोमवार को एसडीएम अंब पारस अग्रवाल ने भी मां चिंतपूर्णी के दरबार में माथा टेका और विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। नवरात्रों और दुर्गाष्टमी के दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा तथा सुरक्षा को लेकर प्रशासन की ओर से व्यवस्थाएं की गई थीं। श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में पहुंचकर परिवार की सुख-शांति और खुशहाली की कामना की। एसडीएम पारस अग्रवाल ने दुर्गाष्टमी और नवरात्रों के दौरान धार्मिक आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने पर संतोष व्यक्त किया। नवरात्रों के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने के बावजूद व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन और संबंधित विभागों की भूमिका अहम रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।