फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Trash is being dumped right where a 'no littering' sign is displayed.

Una News: जहां कूड़ा न फेंकने का लगा बोर्ड वहीं फेंका जा रहा कचरा

Tue, 20 Oct 2026 12:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 20 Oct 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Trash is being dumped right where a 'no littering' sign is displayed.
मैहतपुर (ऊना)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वछता मिशन में धरातल पर कितना और कैसा काम हो रहा है, यह नगर परिषद मैहतपुर बसदेहड़ा के वार्ड दो की स्थिति से अंदाजा लगाया जा सकता है। यहां सफाई बंदोबस्त अस्त-व्यस्त हैं। वार्ड दो में ट्रक यूनियन के सामने वाली गली में सार्वजनिक शौचालय के निकट गंदगी का अंबार लगा है। यहां रोजाना कई लोग आते जाते हैं लेकिन किसी का ध्यान इस ओर नहीं जा रहा है। हालांकि नगर परिषद ने दीवार पर कूड़ा फेंकने वाले को 500 रुपये जुर्माना किया जाएगा, लिखवा कर खानापूर्ति जरूर कर रखी है लेकिन यहां कूड़ा फेंकने वाले किसी भी व्यक्ति पर जुर्माना लगाने का कोई मामला सामने नहीं आया है। इसी गली में सीवरेज की नाली ब्लॉक हो चुकी है और गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। इस पर भी नगर प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है। हैरानी की बात यह है कि नगर परिषद की वर्तमान अध्यक्ष मीना कुमारी इसी वार्ड से चुनकर आई हैं। वर्तमान अध्यक्ष के खुद के वार्ड में सफाई बंदोबस्त पुख्ता नहीं हैं तो बाकी के वार्डों में सफाई के हालात कैसे होंगे, यह साफ दिख रहा है।
विज्ञापन


जिस प्रकार सफाई बंदोबस्त होने चाहिए, वे नहीं हैं। गंदगी फैली रहती है, सीवरेज का पानी खुले में बह रहा है। नालियों पर बनी स्लैब टूट चुकी है लेकिन किसी का कोई ध्यान नहीं है।
विज्ञापन

-अशोक कुमार, निवासी वार्ड दो मैहतपुर
--------------
सुलभ शौचालय के निकट गली में अक्सर कूड़ा-कचरा पड़ा रहता है जिससे बदबू आती है। आने जाने में खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है। नगर परिषद को इस समस्या का स्थायी हल ढूंढना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-दीपक कुमार, निवासी वार्ड दो मैहतपुर

मुझे कूड़ा फेंकने की जानकारी मिली है। इस पर सख्त और उचित कदम उठाएंगे ताकि इस समस्या का हल हो सके।
-मीना कुमारी, अध्यक्ष, नगर परिषद मैहतपुर बसदेहड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed