फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   LPG connections of 174 families in Lower Dehlan disconnected

Una News: लोअर देहलां के 174 परिवारों के एलपीजी कनेक्शन काटे

Tue, 20 Oct 2026 12:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 20 Oct 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
LPG connections of 174 families in Lower Dehlan disconnected
ऊना। लोअर देहलां गांव में एलपीजी गैस की आपूर्ति प्रभावित होने से परेशान ग्रामीण सोमवार को तहसीलदार ऊना विपिन ठाकुर के दरबार पहुंचे। ग्रामीणों ने गांव के 174 परिवारों के एलपीजी सिलिंडर कनेक्शन काटे जाने का मामला उठाते हुए जिलाधीश ऊना जतिन लाल के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने पाइपलाइन गैस (पीएनजी) का कनेक्शन मिलने तक प्रभावित परिवारों को एलपीजी सिलिंडर उपलब्ध करवाने की मांग की। ग्रामीणों में प्रवीण, प्रीतम, रमेश, सुखदेव, विमला देवी, हरिदेव, कमला ने बताया कि जब उन्होंने इस समस्या को लेकर पंचायत के माध्यम से पीएनजी कंपनी से संपर्क करने का प्रयास किया तो कंपनी के कुछ अधिकारी बातचीत के लिए पहुंचे। अधिकारियों ने उन्हें बताया कि गांव में गैस की पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है। ऐसे में अब क्षेत्र में एलपीजी सिलिंडरों की आपूर्ति बंद कर दी जाएगी। इससे ग्रामीणों के सामने खाना पकाने का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा कि गांव में कई परिवारों की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है। ऐसे में उनके लिए तुरंत पाइपलाइन गैस का कनेक्शन लेना आसान नहीं है। उन्होंने मांग की कि जो परिवार पीएनजी कनेक्शन लेना चाहते हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर सुविधा उपलब्ध करवाई जाए। वहीं, शेष परिवारों को तत्काल एलपीजी सिलिंडर मुहैया करवाए जाएं, ताकि उन्हें रोजमर्रा की जरूरतों के लिए परेशानी न झेलनी पड़े। ग्रामीणों के अनुसार, गैस की किल्लत के कारण कई परिवार बाहर से खाना मंगवाने को मजबूर हैं, जबकि कुछ घरों में खाना पकाना तक बंद हो गया है। उन्होंने प्रशासन से जल्द हस्तक्षेप कर समस्या का समाधान करवाने की अपील की। तहसीलदार ऊना विपिन ठाकुर ने ग्रामीणों की समस्या सुनते हुए ज्ञापन प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि मामला उनके ध्यान में आया है। इस संबंध में उपायुक्त ऊना से चर्चा कर जल्द उचित कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed