{"_id":"6ac64d3d6e4d8cc8c20eabc2","slug":"video-closing-ceremony-of-the-nss-camp-at-saroh-school-2026-10-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"सरोह स्कूल में चल रहे एनएसएस शिविर का समापन समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरोह स्कूल में चल रहे एनएसएस शिविर का समापन समारोह
उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरोह का सात दिवसीय एनएसएस शिविर बुधवार को सम्पन्न हो गया।समापन समारोह में मुख्यातिथि के रूप में सेवानिवृत प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार ने शिरकत की। सात दिवसीय एनएसएस शिविर के दौरान स्वयंसेवियों ने विद्यालय तथा गोद लिए गांव सरोह में स्वच्छता अभियान चलाया।इसके अतिरिक्त समाज में वर्तमान की समस्याओं को उजागर करने के लिए रैलियों का आयोजन किया तथा विभिन्न विषयों पर आधारित बौद्धिक सत्र आयोजित किए गए।समापन के अवसर पर एन एस एस कार्यक्रम अधिकारी अनिल कुमार और सह प्रभारी सुषमा देवी के द्वारा विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की गई तथा एन एस एस स्वयंसेवियों के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अश्वनी कुमार ने स्वयंसेवियों को राष्ट्र निर्माण में भूमिका निभाने का आह्वान किया तथा मुख्यातिथि प्रदीप कुमार ने छात्रों को आदर्श नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।प्रोजेक्ट कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिये ग्रुप B को सर्वश्रेष्ठ ग्रुप घोषित किया गया।तथा नेहा और मनोज को सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी चुना गया।इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक संग्राम सिंह, प्रोमिला देवी सुरेंद्र शर्मा,संजीव बग्गा, डीपीई अमन ठाकुर ,राकेश अग्निहोत्री, सुरेंद्र पाल,राजेश कुमार,राज कुमार शर्मा, राज कुमार चोपड़ा नरेश शास्त्री,हंस राज डोगरा,विक्रम,राजीव,सुदर्शना, बंदना,निशा,ऊषा,सुलोचना आदि उपस्थित है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।