{"_id":"6aa3d9f7d81a36b244000fb4","slug":"video-bpl-selection-no-nepotism-eligible-families-benefit-vivek-sharma-2026-09-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऊना: विधायक विवेक शर्मा बोले- बीपीएल चयन में नहीं चलेगा भाई-भतीजावाद, पात्र परिवारों को मिलेगा योजनाओं का सीधा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना: विधायक विवेक शर्मा बोले- बीपीएल चयन में नहीं चलेगा भाई-भतीजावाद, पात्र परिवारों को मिलेगा योजनाओं का सीधा लाभ
Ankesh Dogra
Updated Fri, 11 Sep 2026 04:07 PM IST
Link Copied
कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले परिवारों का चयन कर उन्हें सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विधायक विवेक शर्मा ने चंगर हिंडोला सहित दस पंचायतों का दौरा किया। इस दौरान विधायक प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पंचायतों में पहुंचे और बीपीएल परिवारों तथा स्थानीय लोगों से सीधा संवाद किया।
विधायक विवेक शर्मा ने लोगों को बीपीएल चयन प्रक्रिया से संबंधित जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले परिवारों के उत्थान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सरकार का उद्देश्य केवल बीपीएल सूची तैयार करना नहीं, बल्कि वास्तव में जरूरतमंद और पात्र परिवारों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।
उन्होंने कहा कि इस बार बीपीएल चयन प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बरती जा रही है। परिवारों का चयन निर्धारित पात्रता के आधार पर ही किया जाएगा। विधायक ने स्पष्ट किया कि बीपीएल चयन में किसी प्रकार का भाई-भतीजावाद या राजनीतिक हस्तक्षेप नहीं होने दिया जाएगा।
विवेक शर्मा ने कहा कि जो परिवार वास्तव में सरकारी सहायता के पात्र हैं, उन्हें किसी सिफारिश की आवश्यकता नहीं होगी। प्रशासन की ओर से घर-घर जाकर पात्रता से संबंधित जानकारी जुटाई जा रही है। लोगों से सीधे संवाद कर प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि बीपीएल सूची में पात्र परिवारों को शामिल करने का मुख्य उद्देश्य यही है कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सही व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों से चयन प्रक्रिया में सहयोग करने और पात्र परिवारों की जानकारी प्रशासन तक पहुंचाने की अपील की।
दौरे के दौरान पंचायतों में मौजूद लोगों ने बीपीएल चयन और सरकारी योजनाओं से संबंधित अपनी समस्याएं भी विधायक और प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष रखीं। विधायक ने संबंधित अधिकारियों को पात्र परिवारों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।