{"_id":"6ab644f49c457afd3800acfa","slug":"video-bjp-mahila-morcha-took-out-a-jan-aakrosh-rally-in-bangana-2026-09-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: बंगाणा में भाजपा महिला मोर्चा ने निकाली जन आक्रोश रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: बंगाणा में भाजपा महिला मोर्चा ने निकाली जन आक्रोश रैली
उपमंडल बंगाणा के जिला स्तरीय भाजपा महिला मोर्चा की जन आक्रोश रैली को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रो. राम कुमार ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने जिला ऊना के हरोली क्षेत्र के लिए बल्क ड्रग पार्क जैसी बड़ी परियोजना स्वीकृत की थी, जिससे क्षेत्र के हजारों युवाओं को रोजगार के अवसर मिलने की उम्मीद थी। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता परिवर्तन के बाद परियोजना की गति प्रभावित हुई और प्रदेश में रोजगार के साथ-साथ नशे की समस्या भी गंभीर होती चली गई। प्रो. राम कुमार ने कहा कि बल्क ड्रग पार्क ऊना जिले के लिए केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण सौगात है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से बड़े स्तर पर निवेश और रोजगार के अवसर पैदा होने की संभावना है। सरकारी दस्तावेजों में भी परियोजना से15,000 से 20,000 प्रत्यक्ष रोजगार सृजित होने का अनुमान दर्ज है। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार और प्रदेश को औद्योगिक पहचान देने वाली इस परियोजना का लाभ धरातल पर तेजी से मिलना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।