{"_id":"6ab6ba5a4ad14697a509f8f6","slug":"municipal-corporation-to-expand-vendor-market-una-news-c-93-1-ssml1047-207256-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: वेंडर मार्केट का विस्तार करेगा नगर निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: वेंडर मार्केट का विस्तार करेगा नगर निगम
Fri, 25 Sep 2026 11:45 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Fri, 25 Sep 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
ऊना। शहर की वेंडर मार्केट को और आकर्षक बनाने के लिए नगर निगम ने इसके विस्तार की तैयारी शुरू कर दी है। मार्केट में लोगों की आवाजाही बढ़ाने और उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए यहां पार्क, पार्किंग समेत अन्य सुविधाएं विकसित करने की योजना तैयार की जा रही है। निगम प्रबंधन ने इस दिशा में प्रारंभिक प्रक्रिया शुरू कर दी है।
नगर निगम की योजना के तहत वेंडर मार्केट के आसपास उपलब्ध स्थान का बेहतर इस्तेमाल करते हुए ऐसी सुविधाएं विकसित करने पर जोर दिया जा रहा है, जिससे लोग मार्केट की ओर आकर्षित हों। पार्क विकसित होने से लोगों को बैठने और आराम करने की सुविधा मिलेगी, जबकि पार्किंग बनने से मार्केट में खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को वाहन खड़े करने में सहूलियत होगी। इसके अलावा मार्केट को व्यवस्थित और सुविधाजनक बनाने के लिए अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को भी विस्तार योजना में शामिल किया जा रहा है। निगम का प्रयास है कि वेंडर मार्केट को शहर के अन्य बाजारों की तर्ज पर विकसित किया जाए ताकि यहां लोगों की नियमित आवाजाही बनी रहे और वेंडरों को भी इसका लाभ मिल सके।
वर्तमान में वेंडर मार्केट में करीब 80 दुकानें हैं लेकिन ग्राहकों की आवाजाही अपेक्षाकृत कम होने के कारण कई दुकानें नियमित रूप से नहीं खुल रही हैं। इसी को देखते हुए निगम अब मार्केट में सुविधाएं बढ़ाने के साथ लोगों के लिए बेहतर माहौल तैयार करने पर जोर दे रहा है। निगम प्रबंधन की ओर से विस्तार को लेकर योजना तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आगामी चरण में प्रस्तावित कार्यों का खाका तैयार कर आवश्यक मंजूरी और बजट की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
वेंडर मार्केट के प्रति लोगों को आकर्षित करने के लिए नगर निगम योजना तैयार कर रहा है। आगामी समय में इसे लेकर कार्य शुरू होगा।
-पृथी पाल सिंह, आयुक्त नगर निगम ऊना