{"_id":"6a87044977fb6df4ff0894a5","slug":"video-bca-student-sunakshi-dies-in-a-road-accident-in-chalet-2026-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"दौलतपुर चौक: चलेट में बीसीए की छात्रा सुनाक्षी की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौलतपुर चौक: चलेट में बीसीए की छात्रा सुनाक्षी की सड़क हादसे में मौत
क्षेत्र के गांव चलेट में गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे हुए सड़क हादसे में बीसीए तृतीय वर्ष की छात्रा सुनाक्षी (20) पुत्री सतनाम सिंह निवासी झंबर, जिला ऊना की मौत हो गई। वह गगरेट क्षेत्र के गांव मवा कोहलां में अपने रिश्तेदारों के यहां रहकर पढ़ाई कर रही थी। हादसा उस समय हुआ, जब सुनाक्षी स्कूटी पर सवार होकर कालेज से घर लौट रही थी। इसी दौरान एक टैंकर चालक ने स्कूटी को टक्कर मार दी और सुनाक्षी की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और हादसे की जांच शुरू की। इस दौरान स्थानीय लोगों की निशानदेही पर आसपास के इलाके की छानबीन के दौरान आरोपी चालक को पुलिस टीम के काबू कर लिया। डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने बताया कि पुलिस ने टैंकर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच की जा रही। पुलिस मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।