{"_id":"6a85b351d1d4765a530b1831","slug":"viral-and-typhoid-cases-on-the-rise-una-news-c-93-1-ssml1047-202846-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: बढ़ने लगे वायरल और टाइफाइड के मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: बढ़ने लगे वायरल और टाइफाइड के मामले
Thu, 20 Aug 2026 06:13 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Thu, 20 Aug 2026 06:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। जिले के सबसे बड़े अस्पताल में रोजाना वायरल और टाइफाइड के मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। इसमें हर उम्र के लोग शामिल हैं। विशेषज्ञों की तरफ से इसके पीछे सबसे बड़ा कारण खानपान का सही न होना माना जा रहा है। क्षेत्रीय अस्पताल में रोजाना 50 से 60 मरीज वायरल की समस्या व 20 से 30 से मरीज टाइफाइड की समस्या के साथ पहुंच रहे हैं।
बरसात के मौसम में जलजनित रोगों के बढ़ते खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाएगा। विभाग की ओर से जिले के सभी स्वास्थ्य खंड अधिकारियों को अभियान चलाने के निर्देश जारी किए गए हैं। अभियान के दौरान लोगों को दूषित पानी और खानपान से होने वाली बीमारियों से बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी जाएगी।
बरसात के दौरान दूषित पानी की वजह से पीलिया, डायरिया, टाइफाइड सहित कई अन्य जलजनित रोग फैलने की आशंका रहती है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को साफ पानी का इस्तेमाल करने, पानी को उबालकर या फिल्टर कर पीने और खानपान की वस्तुओं को ढककर रखने के लिए जागरूक किया जाएगा। इसके अलावा घरों और आसपास साफ-सफाई बनाए रखने तथा जल स्रोतों को दूषित होने से बचाने की अपील भी की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने स्वास्थ्य खंडों में आशा कार्यकर्ताओं और स्वास्थ्य कर्मचारियों के माध्यम से लोगों तक जागरूकता संदेश पहुंचाएं। बरसात के दौरान पानी की स्वच्छता को लेकर विशेष सावधानी बरतें। यदि किसी व्यक्ति में उल्टी-दस्त, लगातार बुखार, कमजोरी, आंखों या त्वचा में पीलापन जैसे लक्षण दिखाई दें तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच करवाएं। समय पर उपचार मिलने से बीमारी को गंभीर होने से रोका जा सकता है।
विज्ञापन
बरसात के मौसम में वायरल व टाइफाइड से संबंधित मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इसे लेकर लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। लोगों से अपील है कि वह खानपान का विशेष ध्यान रखें।
-डॉ. संजय मनकोटिया, चिकित्सा अधीक्षक क्षेत्रीय अस्पताल ऊना